बच्चों के परीक्षा से पहले पेरेंट्स रखें इन बातों का खास ध्यान

अगर आपके भी बच्चों का परीक्षा चल रहा हैं तो आपको कुछ चीजों पर खास ध्यान देना चाहिए। आज हम सभी पेरेंट्स के लिए कुछ खास टिप्स लेकर आएं हैं।   
Updated:- 2023-10-11, 11:06 IST
image

कुछ बच्चे पढ़ाई से काफी डरते हैं। वहीं कुछ बच्चों को खुद से भी पढ़ाई में रुचि होती हैं। खासकर ऐसे पैरेंट्स के साथ दिक्कत होती हैं जिनके बच्चे बिलकुल भी पढ़ना पसंद नहीं करते हैं। कुछ ही दिनों में छोटे बच्चे के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में एग्जाम से पहले पैरेंट्स को कुछ खास चीजों का ध्यान देना चाहिए। 

टाइम मैनेजमेंट सिखाएं

एग्जाम के समय पेरेंट्स अपने बच्चों को टाइम मैनेज करना जरूर सीखाना चाहिए। अगर आप उन्हें टाइम मैनेज करना सिखाते हैं तो उन्हें इससे काफी मदद मिलने वाली हैं। कोशिश करें की उन्हें एग्जाम से 1 महीना पहले ही टाइम मैनेज करना सिखा दें। 

उसके आस-पास रहें

five things parents should do before kids exams

जब भी वह पढ़ाई के लिए बैठ रहे हैं कोशिश करें की पढ़ाई के समय उनके आस- पास ही बैठे। ऐसे में वह अच्छे से पढ़ाई करेगे। पढ़ाई से मन भटकाने वाली चीजों को उनसे दूर रखें। 

संतुलित आहार दे

बच्चों के लिए बादाम काफी अच्छा होता है। खासकर एग्जाम के समय उन्हें संतुलित आहार ही देना चाहिए। बाहर की चीजें उनका स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं। ऐसे में कोशिश करें की दूध, बादाम और घर का खाना दें। (जानें पेरेंट्स से ज्यादा दोस्तों को पसंद क्यों करते हैं बच्चे)

इसे भी पढ़ें- इन कामों में पेरेंट्स से भी आगे होते हैं बच्‍चे, जानें कैसे

डिस्ट्रैक्शन ना होने दे

कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन उनसे उन चीजों को दूर रखें जिससे की उन्हें डिस्ट्रैक्शन हो सकता है। कोशिश करें की उनका साथ रहें और पढ़ने को कहते रहें। थोड़ा ब्रेक लेकर ही सही लेकर दिन में उन्हें 4 घंटे पढ़ाई करवाए।

इसे भी पढ़ें- अपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

टारगेट सेट करें

पढ़ाई के लिए टारगेट बनाए इसके साथ ही आप उनका टारगेट सेट कर दें। इनसे उनकी पढ़ाई मिनटों में हो जाएगी। जिस विषय में आपको बच्चा कमजोर है उस विषय की पढ़ाई पहले से शुरु कर दें। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।