पानी से नहीं गार्डन की इस एक चीज से फ्रेश रहेगा गुलदस्ता

ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने घर को ताजे फूल और पत्तियों से डेकोरेट करते हैं। दिखने में काफी एस्थेटिक और ताजगी से भरपूर ताजे फूल घर की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ा देती है। धीरे-धीरे लोग आर्टिफिशियल फ्लावर डेकोर से ताजे फूल से डेकोरेट करने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में यदि आपको भी ताजे फूलों से अपने घर को सजाने का शौक है, लेकिन आप नहीं चाहते की आपको हर रोज पॉट और वॉस को डेकोरेट करने के लिए फ्लोरल फोम का इस्तेमाल करना पड़े, तो आज हम आपको एक बेहतरीन जुगाड़ बताएंगे। इस जुगाड़ में न आपके पैसे लगेंगे, न आपके फूल मुरझाएगा और न ही आपको फ्लोरल फोम में पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आप अपने गार्डन में लगे इस एक चीज की मदद से गमले और पॉट के फूल को फ्रेश रख सकते हैं।
बिना फ्लोरल फोम के कैसे रखें फूलों को फ्रेश
अक्सर लोग फूलों को फ्रेश रखने के लिए पानी और फ्लोरल फोम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यदि आप फूलों की ताजगी बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज के इस धांसू जुगाड़ के बारे में आप भी जानें।
इसे भी पढ़ें: Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक
एलोवेरा का करें इस्तेमाल
फूलों की ताजगी बनाए रखने के लिए एलोवेरा बेहतरीन और धांसू जुगाड़ हो सकता है। इस जुगाड़ से आप जितने चाहिए उतने फूलों को फ्रेश रख सकते हैं। यह तो हम सभी को पता है कि एलोवेरा में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करती है। ऐसे में आप एलोवेरा की पत्तियोंसे फूल, पत्ते और कलियों को लंबे समय के लिए फ्रेश रख सकते हैं।
कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल
- एलोवेरा के पत्ते को आप काट लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में करें।
- अब आपके पास जो भी फूल है, उसे लंबी टहनी में काट लें।
- फूलों की टहनी को एक तरफ रखें और सभी एलोवेरा की पत्तियों में लकड़ी या टूथ पीक की मदद से छेद कर लें।
- सभी फूल और पत्तियों को एलोवेरा के उस छेद में घुसाएं।
- फूल और पत्तियों को एलोवेरा में लगाने के बाद उसे गमले और पॉट में रखें।
- फूलों का गुलदस्तातैयार है, इसे आप अपनी मनपसंद जगह पर रखें और घर की खूबसूरती बढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें: अपने लिविंग रूम और बाथरूम को देना चाहते हैं नेचुरल लुक, तो आज ही अपनाएं ये एक कमाल का डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: krishna_homedecor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।