herzindagi
image

दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए ये 3 वास्तु टिप्स आजमाएं, कभी नहीं आएगी रिश्तों में दूरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दिशा, साज-सज्जा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सीधे आपके रिश्तों पर पड़ता है। मुख्य रूप से दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए बेडरूम और घर के अन्य स्थानों पर कुछ वास्तु नियम लागू करने की सलाह दी जाती है। आइए जानें उनके बारे में।
Editorial
Updated:- 2024-11-19, 15:07 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ दोषों के कारण विवाह में देरी, विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े, आपसी मतभेद और यहां तक कि एक दूसरे से अलग होने तक की नौबत आ जाती है। आपके घर का वास्तु सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भावनाएं उत्पन्न कर सकता है, यह इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस प्रकार की ऊर्जा को आकर्षित कर रहा है।

अगर हम दाम्पत्य जीवन की बता करें तो हर एक जोड़ा आपस में प्यार और सामंजस्य बनाए रखना चाहता है। लेकिन कई बार अनजाने में होने वाले छोटे-छोटे वास्तु दोष रिश्तों में खटास पैदा कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र में घर की बनावट, साज-सज्जा और दिशा-निर्देशों को लेकर ऐसे कई उपाय बताए जाते हैं जो दाम्पत्य जीवन को सुखमय बना सकते हैं। आपके घर के हर स्थान की सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रिश्तों में प्यार और समर्पण बढ़ा सकता है। आइए वास्तु एक्सपर्ट Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें उन वास्तु उपायों के बारे में जो आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

बेडरूम में न लगाएं परिवार के लोगों की तस्वीर

bedroom vastu tips

दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए एक सबसे जरूरी वास्तु टिप्स में से है कि आप कभी भी अपने बेडरूम में परिवार के लोगों की तस्वीर न लगाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आप पति-पत्नी की ही तस्वीर बेडरूम में लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और आपसी मनमुटावों से मुक्ति मिल सकती है।

बेडरूम दाम्पत्य जीवन का केंद्र होता है। यह वह स्थान है जहां पति-पत्नी अपने रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में वास्तु का ध्यान रखना और इसकी सही दिशा और उसमें रखे सामान का सही चुनाव आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।

यह विडियो भी देखें

इसके साथ ही पति-पत्नी का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा स्थिरता और विश्वास का प्रतीक मानी जाती है, जिससे रिश्ते मजबूत होते हैं। वहीं आप बेडरूम में लाल, गुलाबी और हल्के सफेद रंग की बेडशीट का उपयोग करें। ये रंग प्यार और सकारात्मकता का संचार करते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Sheetal Shaparia - Astrologer, Coffee Cup, & Wine Reading (@sheetalshaparia)

घर में खुशबू और रोशनी का सही प्रबंधन करें

aroma candle for home

पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए घर में अच्छी खुशबू और रोशनी का होना आवश्यक है। यह न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि रिश्तों में भी ताजगी लाता है। आप अपने बेडरूम में एरोमा कैंडल और धूपबत्ती लगा सकती हैं।

शादीशुदा जोड़े के बेडरूम में नियमित रूप से गुलाब, चमेली या लैवेंडर की खुशबू वाली मोमबत्तियां जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पति-पत्नी के बीच तनाव कम होता है। वहीं कमरे में हल्की रोशनी रखें। बहुत तेज या बहुत कम रोशनी रिश्तों में असंतुलन पैदा कर सकती है।

इन वास्तु उपायों के साथ आप बेडरूम में प्राकृतिक पौधे जैसे मनी प्लांट रख सकती हैं जिससे आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहता है। भूलकर भी आप कपल के बैडरूम में सूखे फूल या मृत पौधे न रखें। यह नकारात्मकता को आकर्षित कर सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स

बेडरूम में न रखें पूजा का स्थान

can we place puja room at bedroom

आपको कभी भी शादीशुदा जोड़े के बेडरूम में मंदिर नहीं रखना चाहिए। आपके घर में हमेशा मंदिर का स्थान अलग होना चाहिए और इसे सही दिशा में बनाना चाहिए जिससे कोई भी नकारात्मक प्रभाव न पड़े। बेडरूम पति-पत्नी के व्यक्तिगत और दाम्पत्य जीवन का केंद्र माना जाता है। इस स्थान पर पूजा का स्थान या मंदिर रखना उनके संबंधों की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। बेडरूम में मंदिर का होना शास्त्रों के अनुसार बेडरूम की निजता में बाधा डाल सकता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है, जो रिश्तों में तनाव का कारण बन सकती है।

आपको हमेशा मंदिर के लिए घर में अलग और सही दिशा चुननी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में बनाना सबसे शुभ माना जाता है। यह स्थान घर की पवित्रता को बनाए रखने के साथ-साथ सभी परिवार के सदस्यों के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में नहीं बनवाएं नवविवाहित जोड़े का कमरा, जीवन में आ सकती हैं ये परेशानियां

अपने दाम्पत्य जीवन को सुखमय और मधुर बनाए रखने के लिए आप यहां बताए वास्तु टिप्स का पालन करें। इन उपायों से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आपसी मनमुटाव दूर हो सकते हैं। 
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।