Vastu Upay: घर के बेडरूम में न लगाएं ये तस्वीरें, लग सकता है वास्तु दोष

घर का बेडरूम केवल आराम करने की जगह नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक शांति, रिश्तों और स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है। बेडरूम में लगी तस्वीरें सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। अगर यहां गलत तस्वीरें लगाई जाएं, तो वास्तु दोष लग सकता है, जिससे तनाव, झगड़े और नींद की समस्या बढ़ सकती है। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल जानते हैं कि बेडरूम में कौन-सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, ताकि परेशानी न बढ़े।
पितरों की तस्वीरों को बेडरूम में न लगाएं
वास्तु के अनुसार बेडरूम में अपने पितरों की तस्वीर को न लगाएं। इस तस्वीर को बेडरूम की जगह आप बाहर कमरे में लगाएं, ताकि आपके बेडरूम की एनर्जी पॉजिटिव बनी रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह की तस्वीर को लगाने से व्यक्ति के जीवन में अकेलापन और भावनात्मक दूरी बढ़ जाती है। इससे शादीशुदा जीवन में काफी परेशानियां आती हैं।

टूटे-फूटे या धुंधली तस्वीरें बेडरूम में न लगाएं
टूटी हुई फ्रेम, फटी या धुंधली तस्वीरें नकारात्मक ऊर्जा का संकेत मानी जाती हैं। ऐसी तस्वीरें तुरंत हटा देनी चाहिए। इसे आप बेडरूम में बिल्कुल भी न लगाएं। इस तरह तस्वीरों की जगह पर आप कलरफुल तस्वीरों को लगा सकती हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

डूबते सूरज या उदासी भरी तस्वीरें
डूबता हुआ सूरज, मुरझाए फूल या उदास चेहरे वाली तस्वीरें नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। इससे जीवन में निराशा और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए इस तस्वीर को आपको कभी भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। साथ ही इससे आपके जीवन में परेशानियां आएंगी।
यह भी पढ़ें- अगर आपके बेडरूम में दिखें ये 5 संकेत तो समझें रोज नेगेटिव एनर्जी के साथ सोती हैं आप, ये 2 उपाय आज ही आजमाएं
बेडरूम में कौन-सी तस्वीरें लगाएं?
- खुशहाल कपल की तस्वीर जरूर लगाएं। इससे आफके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
- प्राकृतिक दृश्य जैसे हरियाली, फूल या शांत पानी की तस्वीरों को आप अपने बेडरूम में लगा सकती हैं।
- मुस्कुराते हुए परिवार की तस्वीर से सकारात्मकता बनी रहती है। इसे भी आप लगा सकती हैं।
अगर आप अपने जीवन में शांति, प्रेम और सकारात्मकता चाहते हैं, तो बेडरूम में तस्वीरों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। छोटी-सी वास्तु गलती भी बड़े वास्तु दोष का कारण बन सकती है। सही तस्वीरें लगाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रख सकती हैं। इसलिए आपको तस्वीरों को लगाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। तभी आप सही तस्वीरों को लगा सकती हैं। आप चाहें तो अपने एक्सपर्ट से राय भी ले सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।