मानसून में मुरझा गई है आपकी तुलसी? ये खाद डालेंगे तो हो जाएगी हरी-भरी

मुरझाई हुई तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए आप घर में खाद तैयार कर सकते हैं।  
Updated:- 2022-07-29, 17:01 IST
image

तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और फायदेमंद माना जाता है। भारत के बहुत से प्रदेशों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। आयुर्वेद में भी इस पौधे को एक औषधि माना गया है। हालांकि अक्सर तुलसी मुरझा या सुख जाती है जो शुभ नहीं माना जाता है। खासकर बारिश के मौसम बहुत से लोगों की तुलसी मुरझा जाती है। दरअसल किसी भी अन्य पौधे की तरह तुलसी का भी बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। यही कारण है कि आज हम आपको तुलसी के लिए एक ऐसी खाद बनाना सिखाएंगे जिसकी मदद से आपकी तुलसी हरी-भरी हो जाएगी। आइए जानते हैं तुलसी के लिए खाद कैसे तैयार कर सकते हैं। 

गाय के गोबर से बनाएं खाद 

पौधों पर बाजार के बने केमिकल वाली खाद डालने से बेहतर है कि आप घर में बनी खाद डालें। बाजार में मिलने वाली खाद में ढेर सारे कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाता है जिससे तुलसी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। गाय के गोबर को सुखाकर उसे तुलसी की मिट्टी में डालने पर वो एक नेचुरल खाद के रूप में काम करता है। सिर्फ गोबर का पाउडर ही नहीं इसके अलावा खाद में सूखी पत्तियां, रॉक फॉस्फेट का पाउडर और वेस्ट डी कंपोजर भी डालें। इससे आपका तुलसी का पौधा हर मौसम में हरा भरा रहेगा। तुलसी का पौधा लगाते वक्त खाद के साथ-साथ एक बात का खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है कि तुलसी को कभी भी 100 प्रतिशत मिट्टी में नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी तुलसी लगा रहे हैं तो कोशिश करें कि गमले में 70 प्रतिशत मिट्टी हो और 30 प्रतिशत रेत।  

इसे भी पढ़ेंः Voter ID के लिए 17 साल की उम्र में कर सकेंगे अप्लाई, जानें सारी डिटेल्स

ऐसी मिट्टी का करें इस्तेमाल 

तुलसी का पौधा लगाते वक्त मिट्टी और गमले का सही चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। तुलसी के पौधे में जैविक खाद के साथ-साथ जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें। इससे आपका पौधा मुरझाएगा भी नहीं और जल्दी बड़ा होगा।  चिपचिपी मिट्टी में कभी भी तुलसी का पौधा अच्छे से नहीं लग पाता है। ऐसे में चिपचिपी मिट्टी को यूज करने से बचें।

इसे भी पढ़ेंः स्कूल के गेट पर खुशी से क्यों झूम रही है ये बच्ची? आप भी जानें

समय-समय पर पानी, खाद और खराब पत्तों की कटाई कर देने पर आपका तुलसी का पौधा भी काफी हरा-भरा हो सकता है। इस बात का ख्याल रखें कि आप अपनी तुलसी पर केमिकल से बने पदार्थ न डालें। उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: a_g_photographic2k22/Instgaram 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।