Tulsi Plant Signs: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

अक्सर आपने ज्योतिष शास्त्र में सुना होगा कि यदि घर में कोई ऐसे संकेत दिखाई दें जो आपको रोज़ की गतिविधियों से अलग लगें तो ये किसी आने वाली घटना का संकेत भी हो सकते हैं। जैसे यदि बिल्ली रास्ता काटे तो उस रास्ते में न जाएं क्योंकि ये किसी अनहोनी का संकेत हो सकता है। ऐसे ही आपने सुना होगा कि घर के आस-पास कुत्ते का रोना भी कोई अशुभ संकेत ला सकता है। ऐसे ही कुछ पौधे हैं जो हमें आने वाली घटना के बारे में कुछ संकेत देते हैं। यदि अंधविश्वास की बात न भी करें तब भी ये पौधे हमें अपने आने वाले भविष्य के प्रति सजग करते हैं।
ऐसे ही पौधों में से एक है तुलसी का पौधा। यह पौधा हिन्दू धर्म के सवसे पवित्र पौधों में से एक माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि पूजा पाठ भी इस पौधे के बिना संपन्न नहीं होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा आपके भविष्य में आने वाली कुछ परेशानियों का संकेत दे सकता है?
जी हां, शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि घर में लगे हुए तुलसी के पौधे को देखकर आपके भविष्य की कुछ परेशानियों का पता लगाया जा सकता है। आइए नई दिल्ली के जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से जानें कि तुलसी के पौधे को देखकर कैसे किसी अनहोनी का पता लगाया जा सकता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं।
यदि अचानक से सूख जाइए तुलसी का पौधा
आजकल सभी के घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है और इस पौधे की पूजा भी नियमित रूप से घरों में की जाती है। वैसे कई बार आपकी ठीक से देखभाल न करने, बहुत ज्यादा पानी देने या फिर ज्यादा ठंड के मौसम में तुलसी का पौधा सूखना एक आम बात हो सकती है। लेकिन यदि घर में मौजूद हरा -भरा पौधा अचानक से सूख जाए तो ये आपके घर में आने वाली किसी परेशानियों का संकेत भी हो सकता है। ये इस बात को दिखाता है भगवान विष्णु की कृपा घर पर नहीं है, क्योंकि तुलसी को विष्णु प्रिया माना जाता है। इसलिए ऐसा कोई भी संकेत मिलने पर आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें:तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के सरल उपाय
तुलसी का पौधा पितृ दोष का देता है संकेत
कई बार आपके घर में पितृ दोष होता है। ऐसे में आप जब भी घर में तुलसी का नया पौधा लगाती हैं वह एक या दो दिन में ही सूखकर झड़ने लगता है। ऐसे में आपको ये समझ लेना चाहिए कि पितृ दोष के कारण आपको परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। पितृ दोष की वजह से घर में बार-बार लड़ाई झगडे होते हैं और कलह कलेश होती है। ऐसे में आपको बार-बार सूखने वाले तुलसी के पौधे को देखकर यह अंदाजा लगा लेना चाहिए कि परेशानियों का कारण पितृ दोष है और उसके निवारण के लिए काम करना चाहिए। (वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें ये 5 पौधे)
करें ये उपाय
- पंडित जी बताते हैं कि यदि आप तुलसी के पौधे की सही देखभाल नहीं कर सकते हैं तो आपको इसे अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है और इसकी नियमित पूजा करनी जरूरी है।
- तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करें और इसके पौधे के पास दीया जलाएं। शाम के समय में तुलसी के पौधे की नियमित आरती करें।
- तुलसी के पौधे को नियमित जल चढ़ाएं और घर के मंगलकामना की प्रार्थना करें।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: सूखे हुए तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाने के टिप्स
तुलसी का पौधा ऐसे देता है समृद्धि का संकेत
पंडित प्रशांत मिश्रा जी बताते हैं कि यदि आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा और आवश्यकता से ज्यादा घना हो जाए, इसकी पत्तियां हरी होने लगें और इसमें मंजरी आने लगें तो समझ लें कि ये आपके घर में सुख समृद्धि का संकेत देता है। यदि ऐसा कोई भी संकेत मिले तो ये घर के कल्याण की और इशारा करता है।
तुलसी का पौधा सभी पौधों से श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए घर की खुशहाली के लिए नियमित रूप से तुलसी माता से प्रार्थना करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pinterst
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।