एक शब्द जो इन साल 2025 में इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है वो है GEN-Z। हालांकि यह पहली बार नहीं जब यह नाम हमारे सामने आया है। इससे पहले भी हमने पहले भी बहुत बार GEN-Z के साथ Millennial, अल्फा और बीटा जनरेशन नेम के बारे में सुना है। जब हमारे साथ सामने मिलेनियल (Millennials), जनरेशन-जेड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है, तो हम समझ जाते हैं कि किसकी बात हो रही है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसका नाम कैसे तय होता है।
आमतौर हम बहुत सी बातों को सुनते या फिर लोगों को कहते हुए सुनकर उसे सच मान लेते हैं, पर इसके पीछे क्या वजह है यह बहुत कम लोगों को पता होता है। क्या आपको पता है कि जनरेशन का नाम कैसे रखा जाता है। अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये नाम कहां और कैसे रखा जाता है।
साल 1981 से लेकर 1996 के बीच जन्में लोगों को मिलेनियल्स के नाम से संबोधित किया जाता है। इसके बाद साल 1997 से लेकर साल 2012 के बीच जन्में लोग GEN-Z और 2013- 2024 के बीच पैदा होने वाले बच्चे GEN-alpha हैं। इस बारे में अधिकतर लोगों को पता होगा, लेकिन अब बारी आती है कि ये नाम और साल तय कैसे किए जाते हैं। अगर कोई लॉजिक नहीं है, तो हम किसी भी नाम को किसी भी साल वाले लोगों को बोल सकते हैं। आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, किसी भी जनरेशन का नाम न केवल एक मार्केटिंग टैग होता बल्कि यह उस समय की प्रमुख घटनाओं, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और सामाजिक बदलावों को दिखाता है।
जैसा कि ऊपर लेख में बताया कि साल 1981 से लेकर 1996 के बीच जन्में लोगों को मिलेनियल्स कहा जाता है। अब सवाल आया कि यह नाम कैसे पड़ा, तो बता दें मिलेनियल नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इस पीढ़ी के लोग 21वीं सदी की शुरुआत यानी नए मिलेनियम में युवा हुए।
इसे भी पढ़ें- 2012 से 2025 के बीच में हुआ है आपके बच्चे का जन्म? जनरेशन अल्फा से ऐसे करें डील
साल 1997 से लेकर साल 2012 के बीच जन्में लोग GEN-Z कहलाते हैं। बता दें कि इसके पीछे का कारण जेनरेशन-जेड नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यह जेन-वाई (मिलेनियल) के बाद आने वाली पीढ़ी थी। ये नाम अक्सर वर्णमाला के क्रम में ही नामकरण किया जाता है।
यह विडियो भी देखें
साल 2013 से लेकर 2024 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को जनरेशन अल्फा के नाम से जाना जाता है। अब जानते हैं कि यह नाम कैसे पड़ा, बता दें कि ये ऐसे पहले बच्चे हैं जो पूरी तरह से 21वीं सदी में पैदा हुए हैं। साथ ही उनके साथ दुनिया में कई बड़े बदलाव जैसे स्मार्टफोन, आईपैड और सोशल मीडिया का तेजी से इस्तेमाल बढ़ा।
मिलेनियल्स (Gen-X) और GEN-Z का नाम अंग्रेजी वर्णमाला पर रखा गया है, लेकिन इसके बाद आने वाली जनरेशन का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के खत्म होने के बाद ग्रीक वर्णमाला का इस्तेमाल करके रखा गया है।
अगर सवाल जो मन में आता है कि ये नाम कौन तय करता है। बता दे कि ये नाम ज्यादातर किताब, समाजशास्त्री और डेमोग्राफी एक्सपर्ट इसे तय करते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या है बूमर्स, मिलेनियल, जेन Z और जेन X, जानें सभी जनरेशन के बारे में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के
साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।