नेपाल में Gen-z के हिंसक प्रदर्शन के बीच नई प्रधानमंत्री के बनने के बाद अब हालात अलग हो गए हैं। राजनीतिक संकट के बीच शुक्रवार को सुशीला कार्की ने नेपाल की नई पीएम के तौर पर पदभार संभाला। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। ऐसे में नेपाल की नई पीएम के आने के बाद अब हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है। क्योंकि, ऐसे माहौल में उन्होंने नेपाल की जिम्मेदारी संभालने का फैसला लिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुशीला कार्की के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
नेपाल की पीएम सुशीला कार्की का जन्म साल 1952 में विराटनगर में हुआ था। उन्होंने 73 साल की उम्र में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला है। कार्की नेपाल की ही रहने वाली हैं और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की है। उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की है। कानून की पढ़ाई नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। इसके बाद अब वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री का पद भी संभाल रही हैं। उनके पिता पेशे से किसान थे। सुशीला 7 भाई-बहन हैं। इसमें वह सबसे बड़ी बेटी हैं।
इसे भी पढे़ं- Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानें देश की राजधानी की चौथी महिला सीएम के बारे में सबकुछ
सुशीला कार्की से पहले केपी ओली, नेपाल में पीएम पद पर कार्यरत थे। हालांकि, प्रदर्शन के चलते, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसका सबसे बड़ा कारण नेपाल में बढ़ता भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करना था। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से प्रदर्शनकारी इस्तीफा मांग रहे थे और इस्तीफे की मांग करते हुए उनके कार्यालय में घुस गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध सोमवार रात हटा लिया गया और मंगलवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रियों को सैलरी के अलावा क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? जान लीजिए
सुशीला कार्की नेपाल में जाना-माना नाम है। वह चर्चित न्यायाधीश और नामचीन लेखक के तौर पर जानी जाती हैं। यही कारण है कि उन्हें प्रदर्शन करने वाले Genz का भी समर्थन मिला। खास बात यह है कि 5000 से ज्यादा लोगों की बैठक में जब वोट होना था, तब सबसे ज्यादा लोगों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमती जताई।
Genz उन्हें इसलिए पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी न्यायाधीश ड्यूटी के समय कई भ्रष्टाचार और आतंकवादी मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- ANI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।