सोशल मीडिया रील्स हो या फिर किसी कॉमन ट्रेंड की बात, जेन Z या जेन ज़ी का नाम हमेशा सामने आ जाता है। इन दिनों अधिकतर जनरेशन गैप को लेकर बातें होती हैं, लेकिन अगर आप मिलेनियल्स से पूछें कि जेन ज़ी की असल डेफिनेशन क्या है या फिर जेन ज़ी से पूछें कि मिलेनियल्स क्या होते हैं, तो शायद पहली बार में वो लोग सही जवाब ना दे पाएं। क्या आपको इसके बारे में पता है कि साइलेंट जनरेशन किस जनरेशन में पैदा हुए लोगों को कहा जाता है?
आज हम आपको अलग-अलग जनरेशन्स के बारे में कुछ बातें बताएंगे। हमने इन जनरेशन्स को भारतीय हिस्ट्री से जोड़ दिया है ताकि आपको समझने में थोड़ी आसानी हो।
जन्म का समय -1901- 1927 तक
इस जनरेशन ने अपने समय की सबसे खतरनाक लड़ाइयां और बीमारियां देखी हैं। इस दौरान गरीबी पूरी दुनिया में अपने चरम पर थी और इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि इसके बाद आई जनरेशन पैसे बचाने में बहुत ध्यान देती थी।
इसे जरूर पढ़ें- मल्टीजेनरेशन फैमिली ट्रिप प्लॉन करते समय इन टिप्स पर करें फोकस
जन्म का समय- 1928 - 1945 तक
इस जनरेशन ने अपने समय में दो वर्ल्ड वॉर देखी हैं। इस दौरान भारत में अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था और देश के बंटवारे की बात भी चल रही थी। परिवार बिछड़ रहे थे और लोग किसी भी अन्याय के खिलाफ लड़ने से डरते भी थे। उस दौरान कांग्रेस पार्टी अपने सबसे सुनहरे दौर में थी। देश को महात्मा गांधी का नेतृत्व भी मिल चुका था। धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा जैसे बिजनेसमैन इस जनरेशन में पैदा हुए थे।
यह विडियो भी देखें
जन्म का समय - 1946 - 1964 तक
शायद आपने मिलेनियल्स और जेन ज़ी के अलावा यही नाम सबसे ज्यादा सुना होगा। बेबी बूमर्स वो लोग हैं जो भारत की आजादी के दौरान या उसके बाद पैदा हुए हैं। आपको कई ऐसी इंस्टाग्राम रील्स मिल जाएंगी जिनमें बूमर्स का मजाक उड़ाया जा रहा है, लेकिन सही मायने में यह सबसे ज्यादा मेहनती जनरेशन थी जिसने देश को नया आकार देने में मदद की थी। देश की कुछ टॉप कंपनियां जैसे एयर इंडिया, अमूल, डीएलएफ, इंडिया सीमेंट, लार्सेन एंड टर्बो आदि इसी दौर में स्थापित हुई थीं। यही नहीं मद्रास रबर फैक्ट्री उर्फ एमआरएफ भी इसी जनरेशन की कंपनी है। साइलेंट जनरेशन और बेबी बूमर्स ने मिलकर भारतीय इकोनॉमी को नया रूप दिया था।
जन्म का समय - 1965 - 1980 तक
यह वो जनरेशन है जिसे मॉर्डन जमाने की शुरुआत माना जाता है। देश के हिप्पी कल्चर, सिनेमा, आर्ट और म्यूजिक को एक नया रॉक एंड रोल देने वाली जनरेशन यही थी। हममें से कई लोगों के माता-पिता इसी जनरेशन के हैं। इस जनरेशन ने कलर टीवी, टेलिफोन और सिनेमा का नया संगम भी देखा। इस जनरेशन के लोगों की उम्र फिलहाल 43 से 58 साल के बीच होगी।
इसे जरूर पढ़ें- जनरेशन गैप पर ये है कहना है काजोल का - मेरी मां ने मुझे बहुत छूट दी थी, मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है
जन्म- 1981- 1996 तक
अब तक के सबसे ज्यादा बदलाव अपने जीवनकाल में देख चुकी जनरेशन यही है। ये संग भी हैं और ओल्ड भी। इन्होंने पुराने जमाने के लोगों को देखा है, उनकी कल्चर वैल्यूज के तले इस जनरेशन का बचपन बीता है। इसी के साथ, इनके बड़े होते-होते तकनीक ने इतनी तेजी से तरक्की की है कि फ्लॉपी डिस्क और 256MB रैम से ये लोग अब क्लाउड सर्विस और 1TB मेमोरी वाले फोन्स तक पहुंच गए हैं। यह जनरेशन उनके माता-पिता के लिए बहुत एडवांस है और उनके बच्चों के लिए बहुत ओल्ड स्कूल।
जन्म- 1996-2012
मिलेनियल्स के बाद आया ग्रुप बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग है। यह पहली जनरेशन है जिनकी शुरुआत ही सोशल मीडिया से हुई है और शायद यही वो पहली जनरेशन है जिसने ट्रोल्स और साइबर बुलिंग को इतना देखा है। कॉमिक बुक्स की जगह इस जनरेशन से सीधे वीडियो गेम्स को ही देखा है। इनकी जनरेशन में ही क्लाइमेट चेंज और साइबर क्राइम्स इतना ज्यादा देखे और समझे जाते हैं। जेन ज़ी के आने के बाद ही ट्रेंडिंग, वाइब्स और ऐसे ही कई स्लैंग फेमस हुए हैं।
जन्म - 2013-2025 तक
ये वो बच्चे हैं जो अभी 10 साल या उससे कम हैं। जेन अल्फा पूरी दुनिया के सबसे यंग इंसानों में से एक हैं और 21वीं सदी की असली जनरेशन हैं। जेन ज़ी में भी पिछली सदी के चार साल ले लिए गए थे, लेकिन जेन अल्फा के साथ ऐसा नहीं है। बचपन से ही ये बच्चे बहुत तेज दिमाग और मल्टीटास्किंग के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।