Choti Diwali पर कम खर्च में घर को जगमग करने के आसान हैक्स जानें

Choti Diwali Decoration: छोटी दिवाली पर भी घर की सजावट की जाती है। पर बहुत बार हम ज्यादा खर्च करने से कतराते हैं। जानें घर को कम खर्च में सजाने के टिप्स। 

 
house decoration choti diwali

Choti Diwali Decoration:लोग छोटी दिवाली पर भी दिवाली की तरह एक्साइटेड रहते हैं। मगर बहुत बार ज्यादा खर्चा ना हो इस डर से लोग छोटी दिवाली पर घर को नहीं सजाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान टिप्स। इनकी मदद से छोटी दिवाली पर आपका घर अच्छा दिखेगा और आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा।

आम के पत्तों से करें सजावट (Mango Leaf For Decoration)

Mango Leaf For Decoration

दिवाली जैसे त्योहारों पर फूलों की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में पैसे बचाने के लिए आप आम के पत्तों से घर को सजा सकते हैं। आम के पत्तों से आप बंधनवार बना सकते हैं और दरवाजों को सजाने के लिए भी आप आम के पत्तों की मदद ले सकते हैं।

Mango Leaf For diwali Decoration

छोटी दिवाली पर रंगोली बनाएं (Rangoli for Diwali)

ranglo diwali photos

छोटी दिवाली पर आप घर के अंदर और सीढ़ियों पर रंगोली के डिजाइन बना सकते हैं। आजकल मार्केट में 60 से 80 रुपये के अंदर ढेर सारे रंग मिल जाते हैं। रंगोली मनाना दिवाली पर बहुत शुभ भी माना जाता है।

घर पर बनाएं सजावट का सामान (DIY Decorative Items for Diwali)

जरूरी नहीं है कि आप मार्केट से ही दिवाली के लिए सजावट का सामान खरीदें। आप घर पर भी कलरफुल पेपर और छोटी-छोटी डेकोरेटिव आइटम की मदद से घर को सजा सकते हैं। कागज से झूमर भी बनाया जा सकता है।

DIY Decorative Items for Diwali

लाइट्स लगाएं

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप दिवाली पर लाइट्स लगाकर भी घर को सजा सकते हैं। इससे आपका घर बहुत अच्छा दिखेगा और शाम के वक्त घर के कुछ हिस्सों में दीपक लगाएं।

इसे भी पढ़ेंःदिवाली पर छोटा घर भी दिखेगा बड़ा, ऐसे करें डेकोरेट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik, Twitte

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP