मिल गया लौकी की पैदावार बढ़ाने का देसी नुस्खा, इन चार चीजों से घर पर फ्री में बनाएं खाद और ऐसे करें इस्तेमाल

Chemical Free Organic Fertilizer For Bottle Gourd: अगर आप अपने घर की किचन गार्डनिंग या खेत में लौकी की पैदावार बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको महंगे केमिकल युक्त फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप घर पर ही कुछ देसी चीजों से जैविक खाद बनाकर लौकी के पौधों की ग्रोथ को दोगुना कर सकते हैं। आइए इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं, इस बारे में जान लेते हैं।
Chemical Free Organic Fertilizer For Bottle Gourd

Homemade Fertilizer For Bottle Gourd: अगर आपकी लौकी की बेल पर फल नहीं आ रहे या इसके बेल कमजोर पड़ रहे हैं, तो आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर की बनी केमिकल फ्री खाद की मदद से हरा-भरा और पोषण युक्त बना सकते हैं। बाजार में केमिकल वाले फर्टिलाइजर तो आपको बहुत मिल जएंगे, लेकिन घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से एक शक्तिशाली जैविक खाद तैयार करके आप अपने लौकी की बेल को ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। इस खाद से पौधों की ग्रोथ तेज होने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और आप ढेर सारी लौकी अपने ही घर में उगा सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस खाद को बनाने के लिए आपको सिर्फ चार चीजों की जरूरत होगी। तो चलिए इस आर्टिकल में आगे जानते हैं कि किन चीजों को मिलाकर आप होममेड खाद तैयार कर सकते हैं।

लौकी के बेल के लिए घर पर इन 4 चीजों से बनाएं जैविक खाद

Homemade organic fertilizer for bottle gourd

  • यह देसी खाद तैयार करने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजों की जरूरत होगी, जो घर पर ही उपलब्ध होती हैं-
  • नीम की पत्तियां – मिट्टी में बैक्टीरिया और कीड़ों से बचाव करता है।
  • हल्दी पाउडर – पौधों को फंगस और बीमारियों से बचाता है।
  • लहसुन – मिट्टी में बैक्टीरिया खत्म करता है और पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • गोबर के उपले की राख – मिट्टी में पोटैशियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व बढ़ाता है।

घर पर केमिकल मुक्त खाद तैयार करने की विधि

Bottle Gourd Growing tips

  • नीम की पत्तियों को अच्छे से धूप में सुखाकर पाउडर बना लें।
  • लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में मिलाएं और 24 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • गोबर के उपले की राख बनाकर, उसे सूखे डिब्बे में रख लें।
  • इसके बाद, एक बाल्टी में 2 लीटर पानी लें।
  • उसमें 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच नीम पाउडर, 1 चम्मच लहसुन का पानी और 2 चम्मच गोबर की राख डालकर उन्हें अच्छी तरह मिलाएं।
  • पानी में सभी पोषक तत्व घुल जाएं, इसके लिए सभी मिश्रण को 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • बस अगले दिन लौकी की बेल के लिए खाद तैयार है। आप इसका पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं।

लौकी के पौधे में ऐसे करें इस्तेमाल

how to grow bottle gourd

  • इस खाद को हर 10-15 दिनों में पौधे की जड़ों के आसपास डालें।
  • अगर किसी बेल की पत्तियां पीली हो रही हैं, तो इस मिश्रण का स्प्रे बनाकर पत्तियों पर छिड़काव कर सकते हैं।
  • ज्यादा मात्रा में खाद डालने से बचें, इससे जड़ों को नुकसान हो सकता है।
  • खाद डालने के बाद हल्की सिंचाई करें, ताकि पोषक तत्व मिट्टी में अच्छी तरह घुल जाएं।

इसे भी पढ़ें-लौकी में निकलने वाले बीज से भी उगाया जा सकता है पौधा, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP