लौकी में निकलने वाले बीज से भी उगाया जा सकता है पौधा, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें

लौकी को लोग घिया या दूधी के नाम से भी जानते हैं। यह बहुत लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है। कई लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं, तो कई लोगों को इसका हलवा बनाना भी पसंद होता है। लगभग हर कोई लौकी बाहर से खरीदता है, लेकिन क्या आपने इसका पौधा उगाने के बारे में कभी सोचा।
आप लौकी का पौधा अपने गार्डन, छत और बालकनी में भी उगा सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है, इसे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको घर पर लौकी लगाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना केमिकल वाली ताजी सब्जियां खुद उगाकर खा सकें।
लौकी का पौधा कैसे उगाएं?

किसी भी फल और सब्जी को उगाने के लिए अच्छे बीजों का चयन करना बहुत जरूरी होता है। लौकी के बीजों का बाहरी छिलका सख्त होता है। इसलिए आपको बीज से पौधा उगाने में तकलीफ हो सकती है। वैसे तो आप मार्केट से भी बीज खरीद सकते हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही उगाना चाहते हैं, तो इसलिए पहले आपको अंदरूनी हिस्से को बाहर निकालना होगा। इससे बीज के अंकुरित होने की संभावना ज्यादा रहती है। आपको बीज के अंदर का छोटा हिस्सा है, उसे बाहर निकालना है
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
इस तरह बीज से उगाएं पौधा

- बीज बोने से पहले इसे एक दिन पहले पानी में भिगो दें।
- जिस मिट्टी में बीज बोना हो उसे आप धूप में रख दें।
- कुछ देर धूप में रखने के बाद मिट्टी में एक मग पानी डालें और गीला करें।
- इसके बाद अगले दिन बीज को पानी से निकालकर मिट्टी में 1-2 इंच दबा देंय़
- इसके ऊपर मिट्टी डालें और फिर पानी डालें।
- बीज अंकुरित होने से पहले आपको गमले को तेज धूप से दूर रखना है।
इसे भी पढ़ें- Caring For Desk Plants: रोज पानी देने के बाद भी मुरझा रहा है ऑफिस टेबल पर रखा पौधा, तो करें ये 3 उपाय
- बीज अंकुरित होने तक नियमित रूप से पानी और खाद देना जरूरी होता है।
- आप पौधे के लिए ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए आप नींबू, बेकिंग सोडा आदि का स्प्रे बना सकते हैं।
- जब पौधा 3-4 फीट लंबा हो जाए तो उसके चारों ओर लकड़ी रख दें और रस्सी से बांध दें, क्योंकि पौधे को बड़ा होने के लिए जगह चाहिए होती है।
- लगभग सात से आठ महीने में पौधे से लौकी निकलना शुरू हो जाती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।