herzindagi
holika

Holi Daan 2024: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है नुकसान

Things not to Donate on Holi 2024: होली रंग और गुलाल खेलने के साथ-साथ दान-पुण्य के लिए भी अहम माना जाता है। पर, इस दौरान कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिसे दान करना शुभ नहीं माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-23, 10:39 IST

Things Not To Donate On Holi: होली साल भर में आने वाला सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। देशभर में इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। एक ओर जहां होली में रंगो का बहार होता है। वहीं, होलिका दहन पर अग्नि में सभी नकारात्मक शक्तियों को दहन करने की भी प्रथा है।

दरअसल, होली में रंग-गुलाल खेलने के अलावा इस दिन दान और पुण्य कार्य करने का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि होली में कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन में समृद्धि आती है। वहीं, कुछ चीजों को दान करना बेहद अशुभ माना जाता है। तो चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जी से जानते हैं कि किन चीजों का दान करना नुकसानदेह हो सकता है।

होली के मौके पर न करें इन चीजों का दान (What Not To Donate On Holi)

What Should Not Donate On Holi

पहने हुए वस्त्र

होलिका दहन और होली के दिन कभी भी पहने हुए वस्त्र का दान गरीबों को नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि रंग वाली होली पर ऐसे कपड़ों का दान करने से आपके घर की खुशहाली पर असर पड़ता है।

लोहे या स्टील

रंग वाली होली के दिन भूलकर भी लोहे या स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपका समर्थ हैं, तो होलिका दहन के दिन किसी कन्या को सोने की कोई वस्तु दान में दे सकते हैं। 

पैसों का दान

things to not donate

होली के मौके पर किसी को पैसों का दान करने से आपको बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की रात किसी को पैसे देने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। 

सफेद चीजों का दान

होलिका दहन के दिन गलती से भी सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। यही नहीं, इस दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लगता है।

सुहाग की चीजें

होलिका दहन के दिन कभी भी अपनी सुहाग की चीजें दूसरी महिला को न दें। ऐसा करना पति के लिए नुकसानदेह हो साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Holi 2024: होली के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

कांच के सामान

things should never donate

होली के दिन कभी भी कांच के सामान दान में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में समस्याएं आ सकती हैं। अगर आप किसी को उपहार भी देना चाहती हैं, तो भी होलिका दहन वाले दिन ऐसी चीजों को न देना ही बेहतर रहेगा। 

इसे भी पढ़ें- होली के दिन बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।