Dussehra Ka Daan: दशहरा का दान माना जाता है भाग्योदय का सूचक, आप भी जरूर दें जरूरतमंदों को ये 10 चीजें

दशहरा या विजयादशमी केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व ही नहीं, बल्कि दान-पुण्य के लिए भी यह एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल देता है। ऐसा माना जाता है कि दशहरे के दिन दान करने से घर की दरिद्रता दूर होती है, ग्रहों के दोष शांत होते हैं और पूरे साल धन-वैभव में वृद्धि होती है। दान हमेशा जरूरतमंद, गरीब या ब्राह्मण को ही देना चाहिए और सबसे उत्तम गुप्त दान माना जाता है। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में।
दशहरे पर करें इन चीजों का दान
अन्न: दशहरे पर अनाज का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है। यह दान करने से आपके घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती और करियर में सफलता मिलती है। खासकर चावल, दाल और गेहूं का दान करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वस्त्र: वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ है। पीले वस्त्र सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं और इसे दान करने से कारोबार और व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। वहीं, सफेद वस्त्र शांति का प्रतीक होते हैं और इसे दान करने से जीवन में शांति और मानसिक चिंता से मुक्ति मिलती है।
झाड़ू का दान: झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दशहरे के दिन किसी मंदिर या जरूरतमंद को नई झाड़ू दान करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें: Dussehra Ke Diye: दशहरे के दिन दसों दिशाओं में जलाएं ये 10 दीये, धन-वैभव में होगी वृद्धि
नारियल और मिठाई: इस शुभ दिन नारियल और मिठाई का दान विशेष फलदायी होता है। यह दान कारोबार में उन्नति लाता है और समाज में आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।
साबुत मूंग: धार्मिक मान्यता है कि दशहरे पर साबुत मूंग का दान करने से व्यवसाय और कारोबार में विशेष लाभ और वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
सुहाग की सामग्री: विवाहित महिलाएं इस दिन किसी सुहागिन स्त्री को सुहाग की सामग्री जैसे सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी दान करें। इससे मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
जनेऊ: नौकरी या व्यापार में प्रगति पाने के लिए जनेऊ का दान किसी ब्राह्मण को करना चाहिए। माना जाता है कि इसका फल कई गुना होकर लौटता है।
यह भी पढ़ें: शास्त्रों में नहीं है रावण दहन का उल्लेख, फिर कैसे शुरू हुई ये परंपरा? जानें इसके पीछे की सच्चाई
फल: मौसमी और ताजे फलों का दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गुड़ और मूंगफली: गुड़ और मूंगफली का दान करने से नौकरीपेशा लोगों को मनचाही तरक्की मिलती है और सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
तिल का तेल (या सरसों का तेल): दशहरे पर दीपक जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल जैसे तिल या सरसों तेल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और घर की नकारात्मकता दूर होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- साल 2025 में दशहरे के दिन रावण दहन कब होगा?
- साल 2025 में दशहरे के दिन रावण दहन 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे के बाद होगा।
- दशहरा के दिन क्या दान करना चाहिए?
- दशहरा के दिन अन्न और वस्त्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।