herzindagi
image

Hindi Diwas Wishes & Quotes 2025: हिंदी मेरा ईमान है, मातृभाषा ही मेरी पहचान है... हिंदी दिवस के मौके पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं और इस दिन को बनाएं खास

Hindi Diwas Messages 2025: अगर आप भी हिंदी दिवस के दिन अपने दोस्तों को शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो हम आपको ऐसे भी कुछ संदेश यहां बताने जा रहे हैं। आप हिंदी दिवस के दिन दोस्तों को यही संदेश भेज सकते हैं और इन्हें अपने व्हाट्सएप का स्टेटस बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-13, 11:01 IST

भारत देश विविधताओं से भरा है और इसमें कई भाषाएं बोली जाती हैं। वहीं हमारी मातृभाषा हिंदी है जो देवनागरी लिपि से निकली है। हिंदी वह भाषा है जो पूरे राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है। हिंदी केवल संचार का एक माध्यम नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं की आत्मा भी है। इसी बात को याद करते हुए हम हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि मातृभाषा का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हिंदी दिवस पर लोग अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और ऑफिस के कलीग को मैसेज, स्टेटस और कोट्स भेजते हैं, जिससे हिंदी भाषा के महत्व को समझा जा सके। अगर आप भी इस दिन को अपने मैसेज और कोट्स से खास बनाना चाहती हैं, तो यहां से आईडिया ले सकती हैं।

हिंदी दिवस विशेज (Hindi Diwas Wishes 2025)

1- हिंदी है भारत की जान, इससे है हमारी पहचान,
हिंदी से ही जुड़ी है संस्कृति और पूरा हिंदुस्तान।
आज गर्व करें इस भाषा पर
हमेशा बना रहे भाषा का सम्मान
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं 2025 !

hindi diwas wishes

2- हिंदी से जुड़ा है स्नेह और प्यार ,
यही है हमारी मातृभाषा यही है अधिकार
आओ भाषा पर करें अभिमान
ये है हमारी भाषा और सम्मान
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3- हिंदी हमारी संस्कृति की है धरोहर,
इससे ही सजता है देश महान
मातृभाषा का सम्मान हमारा कर्तव्य
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ।

4- हिंदी का हर शब्द आपके दिल को छूता है,
अपनों से मिलना और मधुर बनाता है।
हिंदी को मातृभाषा के रूप में गले से लगाते हैं,
हिंदी दिवस पर आप सबको शुभकामनाएं।

wishes of hindi diwas

5- हिंदी हमारे संस्कारों की अपनी जड़ और है पहचान
यही है हमारे देश का असली सम्मान।
आओ मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं,
हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएं।

6- हिंदी है ज्ञान और सम्मान की भाषा,
यही तो है भारत की असली शान।
हिंदी ही बोलो हिंदी ही अपनाओ,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: Hindi Diwas Drawing Ideas 2025: हिंदी दिवस पर बनाएं ये शानदार ड्राइंग और पोस्टर, स्कूल कंम्पीटिशन में मिलेगा पहला प्राइज; यहां देखें आइडियाज

7-हिंदी है हमारी भक्ति, हिंदी है शक्ति
हिंदी से रोशन है देश का सम्मान
मातृभाषा के बिना नहीं है हमारी पहचान,
आओ मिलकर हिंदी का बढ़ाएं सम्मान
हिंदी दिवस की आपको शुभकामनाएं।

हिंदी दिवस कोट्स (Hindi Diwas Quotes 2025)

1-हिंदी हमारी संस्कृति का आइना है, जो हमें अपनी संस्कृति की जड़ों से जोड़ता है।

2-मातृभाषा का सम्मान करना ही सच्चे भारतवासी होने की पहचान है।

3-हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है मातृभाषा का अभिमान है, यह हमारे देश की अच्छी पहचान है।

4-जिस राष्ट्र की भाषा मजबूत होती है, वही देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाता है।

hindi diwas ke quotes

5- हिंदी भाषा में अपनापन है, यही भाषा आपस में दिलों को जोड़ती है।
   मातृभाषा हमारी आत्मा है, इसे संजोना और बढ़ाना हमारा धर्म है।

6- भारत माता के चेहरे पर लगी हुई जो बिंदी है, कोई और नहीं है अपनी भाषा हिंदी है।  

हिंदी दिवस मैसेज 2025 (Hindi Diwas Message in Hindi)

1-हिंदी है भारत की शान,
यही है दिलों का अभिमान।
मातृभाषा पर करें गुमान,
हिंदी से बढ़े देश का सम्मान।

2- हिंदी से जुड़ी है हमारी पहचान,
इससे जगमगाता है हिंदुस्तान।
भाषाओं में हिंदी है सबसे प्यारी,
सभी के दिल को लगती है न्यारी।

hindi quotes and wishes

3- हिंदी दिवस का है पर्व,
भाषा से जुड़ता हर घर।
आओ मिलकर लें प्रतिज्ञा आज,
हिंदी का बनाए रखेंगे अधिकार।

4- अपनी भाषा पर करो अभिमान,
यही है भारत की असली जान।
दुनिया में फैले हिंदी का मान,
यही है हिंदी दिवस का अरमान।

इसे जरूर पढ़ें: Hindi Diwas Poem 2025: 'हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, विरासत है हमारी...' हिंदी दिवस के मौके पर छात्रों के लिए बेस्ट हैं ये कविता और दोहे

5- हिंदी है दिलों का प्यार,
भारत की पहचान अपार।
मातृभाषा से है नाता गहरा,
यही देती हमें साथ सदा ठहरा।

6-हिंदी में है अपनापन,
यही है भाषा का जीवन।
मातृभाषा को मिले सम्मान,
यही है हमारा प्यारा हिन्दुस्तान।

हिंदी दिवस स्टेटस (Hindi Diwas Status 2025)

1-हिंदी हमारी शान है, भारत की पहचान है।
हिंदी दिवस पर गर्व से कहो हिंदी ही हमारी जान है।

2- जो दिल से निकले वही ज़ुबान है।
हमारी हिंदी भाषाओं में सबसे महान है।

hindi diwas quotes

3- हिंदी में है अपनापन और संस्कार।
यही भाषा जोड़ती है हर दिल को बार-बार।

4- हिंदी बोलो, हिंदी लिखो, हिंदी का ही गाओ गान
अपनी पहचान से जुड़ो और जियो बनेगा देश का नया आयाम।

5- हिंदी है संस्कारों की डोरी।
यही सजाती है भारत की थाली-थाली।

7- हिंदी में छिपा है देश का मान।
यही है भारत की असली पहचान।

आप भी यहां से आईडिया लेकर हिंदी दिवस को खास बना सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com, Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।