Hindi Diwas Shayari 2025: हमारी आन-बान और शान है हिंदी...हिंदी दिवस के खास मौके पर अपनों को भेजें ये लाजवाब शायरियां

Hindi Diwas Shayari 2025: बता दें कि हर साल की तरह इस साल यानि 2025 में 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस बड़े जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करना है। इस दिन का महत्व हिंदी की विशेषताओं और इसके योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करना है। भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं और हर क्षेत्र की अपनी एक अलग बोली होती है, मगर हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरे देश को जोड़ती है। इसलिए हिंदी भाषा से सभी प्रेम करते हैं। हिंदी दिवस के मौके अगर आप भी अपने मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको शायरी, मैसेज और स्लोगंस मिल जाएंगे।
हिंदी दिवस पर शायरी (Hindi Diwas Shayari 2025)

1. हमारी आन-बान-शान है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी।
हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,
हम सबका अभिमान है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
2. हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।
हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।
हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।
हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

3. हिंदी जीवन का आधार है,
हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।
हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,
आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
4. मां की लोरी है हिंदी,
पापा की डांट है हिंदी।
हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,
हिंदी हर पल हमारे संग है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

5. हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,
जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।
इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
6. समुद्र में मिलती हैं नदियों की धाराएं
हिंदी भाषा सबकी संगम है
शब्द, वाक्य, लिपि से भी आगे
हिंदी पर हमार भरोसा अनुपम है।
यह भी पढ़ें- Hindi Diwas Quotes & Wishes in Hindi: इन शानदार संदेशों से अपनों को दीजिए हिंदी दिवस की बधाई
छात्रो द्वारा हिंदी दिवस पर शायरी (Hindi Diwas Shayari From Students)

6. लेखकों की लेखनी है हिंदी भाषा,
वक्ताओं की बोली है हिंदी भाषा।
सब भाषाओं में सबसे प्यारी है,
मेरी हिंदी भाषा सबसे न्यारी है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
7. सब रंगों में हिंदी का रंग है सबसे गहरा,
मेरी हिंदी भाषा का इतिहास है सबसे सुनहरा।
हिंदी में प्यार है...हिंदी में संस्कार हैं,
मैं हिंदुस्तानी हूं और हिंदी मेरा आधार है।
8. इस हिंदी दिवस पर हमने लिया है यह प्रण,
हिंदी बोलेंगे...हिंदी सीखेंगे...हिंदी सिखाएंगे।
हिंदी को अपनी पहचान बनाएंगे,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
9. पूरे देश को एक संग जोड़ती है हिंदी,
भारत मां के माथे की प्यारी बिंदी है हिंदी।
हिंदी देश की आशा है,
हिंदी हमारी अपनी भाषा है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
10. हिंदी दिवस के मौके पर लेते हैं प्रण,
बोलेंगे, सीखेंगे और सिखाएंगे हमारी हिंदी।
अपनी पहचान बनाएंगे हमारी हिंदी,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें- Hindi Diwas Speech & Slogans: हिंदी दिवस के खास मौके पर ऐसे करें स्पीच की शुरुआत, हर तरफ तालियों की आवाज सुनाई देगी
अगर आपको हिंदी दिवस पर यह शायरी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।