12 महीने गुड़हल में खिलेंगे फूल, बस पौधे की जड़ के पास डालें 10ml यह 1 घोल

गुड़हल के पौधे में अगर आप सालभर फूल देखना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए एक जादुई घोल का इस्तेमाल करके मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। इस घोल की मदद से आप इस पौधे को 12 महीने तक फूलों से भरा देख सकते हैं। यह होममेड घोल मिट्टी को पोषण देने के साथ-साथ पौधे की जड़ों को मजबूत करने और उसमें लगातार फूल आने में भी मदद करते हैं। गुड़हल के पौधे के लिए यह तरीका 100% नेचुरल, सस्ता और बेहद आसान है। तो देर किस बात की, आइए इस 1 घोल को कैसे तैयार करने और इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में जान लेते हैं।
गुड़हल के पौधे में डालें यह एक कप घोल

गुड़हल के पौधे के लिए आप उसकी मिट्टी में बोरेक्स और खाने वाला चूना मिलाकर डाल सकते हैं। यह पौधों की कोशिकाओं को मजबूत बनाने और फूलों की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करता है। खाने वाला चूना में कैल्शियम होता है, जो पौधे की जड़ों को मजबूत करता है और मिट्टी का pH बैलेंस बनाए रखता है। इन दोनों चीजों से तैयार इस घोल को तैयार करना भी बेहद आसान है।
बोरेक्स और चूना का घोल कैसे बनाएं?
जरूरी सामग्री
- बोरेक्स पाउडर
- खाने वाला चूना
- पानी
गुड़हल के लिए होममेड खाद बनाने का तरीका

- एक लीटर पानी को 1 बाल्टी लेकर, उसमें 2 बड़ा बोरेक्स पाउडर डालकर अच्छी तरह घोलें।
- अब उसमें 2 चम्मच खाने वाला चूना डालें और फिर एक स्टीक से अच्छी तरह से मिला लें।
- बस, गुड़हल के पौधा के लिए आपका होममेड घोल तैयार हो गया है।
इसे भी पढ़ें- Homemade Liquid Fertilizer: गुड़हल के पौधे में नहीं आ रहे फूल...बस इस सब्जी का पानी डालकर देखें कमाल
गुड़हल के पौधे में कैसे करें इसका इस्तेमाल?
- इस घोल को डालने से पहले गुड़हल की जड़ के पास वाली मिट्टी की गुड़ाई करें।
- इसके बाद, ढीली मिट्टी में इस होममेड घोल को डाल दें।
- इस तरह आपको हर महीने गुड़हल के पौधे की जड़ के पास 10ml इस होममेड लिक्विड खाद को डालना है।
- ध्यान रखें, घोल सीधे पत्तियों या फूलों पर न डालें, केवल जड़ों के पास डालें।
इसे भी पढ़ें- तपती गर्मी में कहीं झुलस न जाए आपका गुड़हल का पौधा, इन ठंडी खाद को डालकर पहले ही कर लें दुरुस्त
गुड़हल के पौधे को मिलेंगे होममेड घोल के ये फायदे

- इस होममेड घोल से गुड़हल के पौधे की ग्रोथ बेहतर होगी।
- फूलों की संख्या और आकार में बढ़ोतरी होगी।
- मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी और पोषक तत्वों की कमी दूर होगी।
- यह घोल फंगस और कुछ कीटों से भी पौधे की सुरक्षा करता है।
इसे भी पढ़ें- गमले में ही लगाना चाहते हैं गुड़हल का पौधा...सिर्फ 1 कटिंग से ही लग जाएगा प्लांट, माली ने बताया सबसे बेस्ट तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।