बच्चों के कमरों को आर्गेनाइज करने के लिए इन हैंगिंग स्टोरेज आइडियाज की लें मदद

घर में बच्चों का कमरा अक्सर फैला हुआ रहता है। ऐसे में उनके कमरे को आसानी से आर्गेनाइज करने के लिए आप इन हैंगिंग स्टोरेज आइडियाज की मदद ले सकती हैं। 

hanging storage idea for kids room

बच्चे हर किसी की जान होते हैं और इसलिए पैरेंट्स उनकी हर तरह की सुविधा का ध्यान रखते हैं। आमतौर पर, घरों में बच्चों के लिए अलग से एक कमरा डिजाइन करवाया जाता है, ताकि उन्हें पढ़ने-लिखने या फिर खेलने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। वे अपने स्पेस में आसानी से मस्ती कर सके। बच्चों को अपने कमरे में खेलना काफी पसंद होता है। वे अक्सर अपनी चीजों को इधर-उधर रख देते हैं। ऐसे में उनका कमरा हमेशा ही बिखरा हुआ नजर आता है।

कभी-कभी कमरे में इतना स्पेस नहीं होता है कि हर चीज को आसानी से आर्गेनाइज करके रखा जा सके। ऐसे में हैंगिंग आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। हैंगिंग आर्गेनाइजर स्पेस सेविंग होने के साथ-साथ बहुत अधिक सुविधाजनक भी होते हैं। बच्चे भी आसानी से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के हैंगिंग आर्गेनाइजर मिल जाएंगे, लेकिन आप घर पर भी इन्हें तैयार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बच्चों के कमरे के लिए कुछ हैंगिंग स्टोरेज आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन पसंद आएंगे-

तैयार करें फ़ैब्रिक हैंगिंग आर्गेनाइजर

Kids room hanging storage ideas

पुराने फ़ैब्रिक की मदद से बच्चों के लिए एक हैंगिंग स्टोरेज स्पेस आसानी से क्रिएट किया जा सकता है। हैंगिंग आर्गेनाइजर बनाने के लिए आप सबसे पहले आर्गेनाइजर का साइज तयर करें और फिर कपड़े को उसी हिसाब से काटें। अब आप फ़ैब्रिक को आधा लंबाई में मोड़ें और किनारों को सिलें, ऊपरी भाग को खुला छोड़ दें। अब आप पॉकेट बनाने के लिए वर्टिकल लाइन सिलें. सुनिश्चित करें कि पॉकेट का आकार खिलौनों, किताबों या अन्य वस्तुओं के अनुसार ही हो। आप आर्गेनाइजर के ऊपरी हिस्से में दीवार या दरवाज़े पर लटकाने के लिए हुक या वेल्क्रो लगाए।

इसे भी पढ़ें- बच्चे के कमरे को सजाने के लिए अपनाएं ये तरीका

हैंगिंग बास्केट आर्गेनाइज़र

room hanging storage ideas

बच्चों के कमरों के लिए हैंगिंग स्टोरेज के रूप में बास्केट का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहता है। बच्चे इसमें अपना काफी सारा सामान आसानी से रख पाते हैं और उन्हें सामान समेटने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। इसके लिए आप ऐसी छोटी टोकरियां या डिब्बे चुनें जिनमें खिलौने, किताबें या अन्य सामान रखा जा सके। हर टोकरी में रस्सी या डोरी का एक टुकड़ा बांधें। टोकरियों को छत या दीवार से लटकाने के लिए हुक या कीलों का इस्तेमाल करें। अब आप बेहद आसानी से इन टोकरियों में सामान रख सकती हैं। यह घर सजाने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों का कमरा रहता है अस्त-व्यस्त, इस तरह से करें सेट

हैंगिंग शेल्फ़ की लें मदद

hanging storage ideas

बच्चों के कमरे को स्पेस सेविंग बनाने के लिए हैंगिंग शेल्फ की मदद भी ली जा सकती है। इसके लिए वुडन शेल्फ का इस्तेमाल करें। अगर जरूरत हो तो आप इसे बच्चों के कमरे के इंटीरियर के अनुसार पेंट कर सकती हैं। अब दीवार में हुक या ब्रैकेट पेंच करें। आप शेल्फ़ को हुक से लटकाने के लिए रस्सी या चेन का इस्तेमाल करें। आप इस हैंगिंग शेल्फ में बच्चों की किताबें, खिलौने या डेकोरेटिव आइटम्स आसानी से रख सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP