herzindagi
image

दीवार पर छेद करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन हैक्स को आजमाएं और ड्रिल किए बिना ही घर में बढ़ाएं स्टोरेज

अगर आप अपने घर में स्टोरेज को बढ़ाना चाहती हैं तो जरूरी नहीं है कि हर बार दीवार में ड्रिल ही किया जाए। आप कुछ आसान हैक्स की मदद से भी स्टोरेज को आसानी से बढ़ा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-11, 12:30 IST

घर में जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा जद्दोजहद होती है, वह है सामान को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना। समय के साथ घर में सामान बढ़ता जाता है और फिर जगह छोटी लगने लगती है। ऐसे में हम अपने सामान को करीने से नहीं रख पाते और फिर पूरा घर फैला-फैला नजर आता है। जिससे कहीं ना कहीं मन में इरिटेशन बढ़ने लगती है। अक्सर हम अपने सामान को इधर-उधर ठूंस देते हैं और फिर जरूरत पड़ने पर हमें वह सामान मिलता ही नहीं है। अमूमन अपना सामान सलीके से रखने के लिए हम या तो महंगा फर्नीचर खरीदती हैं या फिर दीवार में कील ठोकती हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो थोड़ी सी स्मार्टनेस के साथ घर में स्टोरेज को आसानी से बढ़ा सकती हैं। इसमें आपको बहुत अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही नो ड्रिलिंग तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके घर में स्पेस को बढ़ाएंगे-

दरवाजे के पीछे लटकाएं आर्गेनाइजर

आज के समय में मार्केट में कई तरह के हैंगिंग आर्गेनाइजर मिलते हैं, जिन्हें दरवाजे के पीछे आसानी से लटकाया जा सकता है। अगर दरवाजे में हुक ना हो तो हुक लगाने के लिए ओवर-डोर हुक बार का इस्तेमाल करें। इस तरह के आर्गेनाइजर में कई अलग-अलग कंपार्टमेंट्स होते हैं, इसलिए आप अपनी कई छोटी-बड़ी चीजें जैसे स्कार्फ, सॉफ्ट टॉयज, हेयर टूल्स, रूमाल आदि को आसानी से इसमें रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- अलमारी खोलते ही कपड़े बाहर गिर जाते हैं तो महंगे आर्गेनाइजर खरीदने से पहले पुरानी बेडशीट का ही करें इस्तेमाल, बचेंगे बहुत सारे रुपये

ओटोमन का लें सहारा

home organization tips

अतिरिक्त सामान को स्टोर करने के लिए भले ही आप महंगे फर्नीचर ना खरीदें, लेकिन ओटोमन आदि में इनवेस्ट किया जा सकता है। यह फर्नीचर बजट फ्रेंडली है। आप हिडन स्टोरेज वाला ओटोमन लें। इसमें आप बच्चों के खिलौनों से लेकर मैगजीन व कंबल आदि आराम से रख सकती हैं। इतना ही नहीं, यह लिविंग रूम में देखने में काफी अच्छा लगेगा।

कमांड-स्ट्रीप वाली फ्लोटिंग शेल्फ

अक्सर फ्लोटिंग शेल्फ बनाने के लिए दीवार में छेद किया जाता है। लेकिन आजकल मार्केट में कमांड-स्ट्रीप वाली फ्लोटिंग शेल्फ भी मिलती है, जिसे आसानी से दीवार पर चिपकाया जा सकता है। इसके लिए पहले दीवार साफ करें और फिर पैकेट पर लिखे निर्देशानुसार के अनुसार शेल्फ को लगाएं। आप इस शेल्फ पर चाबियों से लेकर परफ्यूम व छोटे पौधे आदि आसानी से रख सकती हैं। इस शेल्फ को इस्तेमाल करते समय वजन सीमा का ध्यान रखें। इस पर भारी किताबें रखने से बचें। बस हल्की और छोटी चीजें ही रखें।

वर्टिकल फाइल आर्गेनाइजर

budget home organizing ideas

अपन घर को आर्गेनाइज करने के लिए आप पतले-से वर्टिकल रैक का इस्तेमाल भी कर सकती है। आप इन्हें टेबल के ऊपर रख सकती है, अलमारी के अंदर फिट कर सकती हैं या फिर शेल्फ पर टिकाकर रख दें। इनमें आप अपने लैपटॉप से लेकर जरूरी कागज, फाइल, कटिंग बोर्ड या बेकिंग ट्रे जैसी चीजों को आर्गेनाइज तरीके से रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या बच्चों के कमरे में हर तरफ बिखरे पड़े हैं कलर पेंसिल और खिलौने? महंगे बॉक्स लाने की जगह प्लास्टिक बोतलों से घर पर ही बना लीजिए आर्गेनाइजर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।