अलमारी खोलते ही कपड़े बाहर गिर जाते हैं तो महंगे आर्गेनाइजर खरीदने से पहले पुरानी बेडशीट का ही करें इस्तेमाल, बचेंगे बहुत सारे रुपये

घर में अलमारी कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, लेकिन फिर भी उसमें जगह कम ही लगती है। कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज व छोटी-छोटी चीजों को अमूमन अलमारी में रखा जाता है। जिसकी वजह से वह अक्सर बिखरी हुई नजर आती है। हम चाहे उसे कितना भी समेट लें, लेकिन फिर भी कुछ ही वक्त में वह फिर से बिखर जाती है। इस चक्कर में हमें कभी स्कार्फ तो कभी मोजे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में हम अपने सारे सामान को अलमारी में सहेजकर रखने के लिए महंगे आर्गेनाइजर को खरीदती हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आपके घर में पुरानी बेडशीट है तो ऐसे में आप उसे ही बतौर वार्डरोब आर्गेनाइजर इस्तेमाल कर सकती हैं।
अमूमन हम सभी पुरानी चादर को बेकार समझते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएं तो ऐसे में आप उसी पुरानी चादर की मदद से अपनी अलमारी को आर्गेनाइज्ड तरीके से रख सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पुरानी चादर को बतौर वार्डरोब आर्गेनाइजर काम में ला सकती हैं-
शेल्फ डिवाइडर की तरह करें इस्तेमाल
पुरानी बेडशीट को आप बतौर शेल्फ डिवाइडर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेडशीट के मोटे टुकड़े का इस्तेमाल करें। सबसे पहले आप बेडशीट को दो-तीन लेयर में फोल्ड करके मोटा बनाओ। अब अप वार्डरोब की शेल्फ में वर्टिकल रख दो। अब आप हर सेक्शन में अलग कैटेगरी के कपड़े रखो। वहीं, अगर बेडशीट थोड़ी सॉफ्ट है, तो बीच में कार्डबोर्ड की पतली लेयर डाल दो, इससे डिवाइडर मजबूत हो जाएगा।
बनाएं हैंगिंग पॉकेट आर्गेनाइजर
अलमारी में अक्सर हम कई छोटी-छोटी चीजें रखते हैं, जिसे आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप उन्हें रखने के लिए बेडशीट की मदद से हैंगिंग पॉकेट आर्गेनाइजर बना सकती हैं। आर्गेनाइजर बनाने के लिए सबसे पहले बेडशीट को साफ करके आयरन कर लो। अब इसे 12-15 इंच चौड़ी स्ट्रिप्स में काटो। लंबाई को वार्डरोब की रॉड के हिसाब से एडजस्ट कर लो। अब स्ट्रिप में 4-6 पॉकेट बनाने के लिए फोल्ड करके सिलाई करो। पॉकेट का साइज अपने आइटम्स के हिसाब से रखो, जैसे अगर आपको मोजे, बेल्ट या स्कार्फ रखना है तो उसके लिए छोटी पॉकेट बनाएं। अब आप इसके ऊपर हुक या हैंगर लगाकर वार्डरोब में लटका दो। अगर आप चाहें तो पॉकेट्स को कलरफुल मार्कर से लेबल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ जूते रखने के काम नहीं आता शू आर्गेनाइजर, घर में ऐसे भी कर सकती हैं इस्तेमाल
तैयार करें फैब्रिक पाउच
फैब्रिक पाउच बनाकर भी आप उसे अपनी अलमारी में रख सकती हैं और सामान को अधिक आर्गेनाइज्ड तरीके से मैनेज कर सकती हैं। इसके लिए, सबसे पहले बेडशीट को स्क्वायर या रेक्टेंगल में काटो। अब आप सिंपल पाउच या बास्केट सिल लो। नीचे की लेयर डबल करके मजबूत बनाओ। आप पाउच के ऊपर इलास्टिक रिबन लगा दो, ताकि चीजें ना गिरें। इस पाउच को आप इसे एक्सेसरीज, मेकअप या छोटे बोतल रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मेकअप को अप्लाई नहीं आर्गेनाइज करना भी सीखें, जानें कुछ बेहतरीन टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।