इन हैक्स की मदद से बचाएं न्यूयॉर्क में अपने पैसे  

अगर आप न्यूयॉर्क में रह रही हैं तो आपको खर्च का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है। न्यूयॉर्क में बिजली से लेकर ट्रांसपोर्ट तक, आप कैसे पैसे बचा सकती हैं चलिए हम आपको बताते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-26, 10:18 IST
tips to save money in new york in hindi

वैसे तो हर व्यक्ति बजट के अनुसार विदेश में खर्च करता है लेकिन कई चीजें ऐसी होती है जिससे हमारे पैसे बच सकते हैं लेकिन वे सभी चीजें हमें पता नहीं होती हैं। अगर आप न्यूयॉर्क में रह रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पैसे बचा सकती हैं। 

न्यूयॉर्क में ऐसे रहिए और पैसे बचाएं 

hacks for saving money in new york

आमतौर पर न्यूयॉर्क में सबसे अधिक खर्च घर की कारण होता है। बजट के अनुसार सस्ते इलाकों में रहने या रूममेट के साथ आप एक अपार्टमेंट में शेयरिंग करके रह सकती हैं। यदि आप न्यूयॉर्क में सिर्फ घूमने के लिए आई हैं तो अपना बजट तय करके होटल या होस्टल जैसे सस्ते ऑप्शन चुन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : अगर कनाडा में रहकर करना चाहती हैं इंवेस्ट तो ये ऑप्शन्स हैं बेस्ट

न्यूयॉर्क में खाने से जुड़ा खर्च ऐसे कम करें 

न्यूयॉर्क में बाहर खाने का खर्च महंगा होता है। जितना हो सके, घर पर ही आप खाना पकाएं और स्थानीय दुकानों से डील्स करके खाने के खर्च को कम करें।

वर्कप्लेस पर भी लंच लेकर जाएं ताकि रोजाना के खर्च को आप कम कर पाएं। इसके अलावा आप  न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट्स में happy hours ऑफर्स को भी चुनकर पैसे बना सकती हैं। (आखिर क्या होता है नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट )

डिस्काउंट कार्ड से न्यूयॉर्क में बचाएं पैसे 

saving money tips in new york

कई सारे बैंक न्यूयॉर्क में ऐसे भी हैं जो आपको डिस्काउंट कार्ड देते हैं और आप उन कार्ड से शॉपिंग करके अपने पैसे बचा सकती हैं। आपको ऐसे बैंकों की तलाश करनी चाहिए जो बिना शुल्क वाले चेकिंग खाते की पेशकश करते हैं। फाइनेंस इंफ्लुएंसर रिया उप्रेती के अनुसार, अनावश्यक शुल्क को कम करने के लिए आउट-ऑफ-नेटवर्क एटीएम का उपयोग करने से आपको बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : कनाडा में रहती हैं तो इन टिप्स की मदद से सेव करें पैसे

न्यूयॉर्क में वर्कप्लेस की सुविधाओं का फायदा उठाएं 

न्यूयॉर्क में कुछ वर्कप्लेस पर अलग-अलग सेवाएं और सुविधाएं एंप्लाई को दी जाती है। इसमें आपको कई चीजों को खरीदने पर छूट भी मिलती है। आप जिस भी ऑफिस में काम कर रही हैं वहां पर यह पता करें कि आपको कंपनी की तरफ से कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं या ऑफर मिलते हैं जिनका आप बाहर भी फायदा उठा सकती हैं। 

इन टिप्स की मदद से आप न्यूयॉर्क में रहकर पैसे बचा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।