Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

जानिए आखिर क्या होता है नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट  

अगर आपको विदेश से अपने परिवार के सदस्यों को पैसे भेजने में परेशानी होती है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय बैंक, नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट की सुविधा देता है।   
Updated:- 2023-05-17, 10:16 IST
image

अगर आप विदेश में जॉब कर रही हैं और अपने भारतीय बैंक के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने में आपको काफी परेशानी होती है, तो इस परेशानी को आप आसानी से हल कर सकती हैं। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए भारतीय बैंक, एनआरई अकाउंट यानी नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट की सुविधा देता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर यह अकाउंट आपको किस प्रकार से सुविधा दे सकता है। 

एनआरई अकाउंट क्या होता है? 

about nre account

एनआरई अकाउंट, साधारण बैंक अकाउंट की तरह नहीं होता और इससे जुड़े हुए कानून भी अलग होते हैं। यह अलग-अलग तरह के अकाउंट होते हैं और इन पर अलग प्रकार का टैक्स देना होता है। एनआरआई मनी क्लिनिक के संस्थापक चंद्रकांत भट के अनुसार, भारत में साधारण बचत खाते का उपयोग करने पर भारी जुर्माना लग सकता है। यदि आप एक अनिश्चित अवधि के लिए विदेश जा रहे हैं, तो आपको इस मामले में अपने बैंक को सूचना देनी होती है और अपने बैंक अकाउंट को एनआरई अकाउंट में बदलने का अनुरोध करना होता है। (ITR भरते वक्त न करें ये 3 गलतियां)

विकसित देश जैसे यूएस, यूके और कनाडा में एक विदेशी बैंक अकाउंट से, आप अपने पास मौजूद एनआरई अकाउंट में स्विफ्ट ट्रांसफर कर सकती हैं। आपको बता दें कि स्विफ्ट एक मैसेजिंग नेटवर्क होता है और इसका जिसका उपयोग बैंक तेजी से पैसा ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- सेविंग अकाउंट को बंद करने से पहले जानिए ये 3 जरूरी बातें

एनआरई अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का कारण? 

फाइनेंस एक्सपर्ट सीए स्वराज जैन के अनुसार, एनआरई खाते की मदद से पैसा भेजना एक अच्छा तरीका होता है। यह एक वैध तरीका होता है जिससे एक एनआरआई अपने देश में पैसा भेज सकता है। एनआरई अकाउंट की मदद से आप सभी तरह के निवेशों को मैनेज कर सकती हैं।

इसके साथ-साथ यह अकाउंट आपको जरूरत पड़ने पर पूरा पैसा निकालने की अनुमति देता है। इसके अलावा आप भारतीय करेंसी में इनकम सेव करने के लिए एनआरओ अकाउंट रख सकते हैं। परिवार के खर्च के रूप में भेजे गए पैसे के लिए आपको किसी डॉक्यूमेंट की भी आवश्यकता नहीं होती है। एनआरआई अकाउंट में आप अपनी यात्रा के दौरान भारत लाई गई विदेशी करेंसी भी डिपॉजिट कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- जानिए सेविंग्स अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद कैसे मिलते हैं पैसे?

एनआरई अकाउंट से जुड़ी हुई अन्य जानकारी हम आपके साथ शेयर करते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।