दूल्हे ने शादी से एक रात पहले दुल्हन को दिया सरप्राइज... घर पहुंचकर किया बॉलीवुड स्टाइल में डांस, वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को बॉलीवुड स्टाइल में सरप्राइज देता है। वीडियो में दूल्हा शाहरुख के गाने 'साजन जी घर आए' के फेमस हूक स्टेप करते हुए नजर आ रहा है।
image

Groom Dance Viral Video: शादी जीवन का एक ऐसा पल है, जिसे लोग बड़े ही शान ओ शौकत से करते हैं। साथ ही अपने पार्टनर को इस दौरान कई गिफ्ट्स या अपने हिसाब से सरप्राइज देते हैं। शादी दूल्हे और दुल्हन के जीवन का एक खुशी का अवसर होता है। शादी न केवल दो व्यक्तियों को बल्कि दो परिवारों को एक पवित्र बंधन में बांधती है। वर्तमान में वुड बी मैरिड कपल अपनी शादी से जुड़ी एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट करते हैं। वहीं सोशल मीडिया की दुनिया में दूल्हा और दुल्हन कुछ हटके करना चाहता है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर हैरान रह जाए। इस ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए आधी रात को उसकी चौखट पर पहुंच जाता है। चलिए जानते हैं क्या है वीडियो और क्यों नेटिजन्स खूब कर रहे हैं लाइक

दोस्तों संग दुल्हन के द्वार पर पहुंचा दुल्हा

groom surprised the bride viral video

दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए आधी रात को सरप्राइज प्लान करता है और अपने दोस्तों के साथ बॉलीवुड स्टाइल में डांस करने के लिए उसके घर पहुंचता है। कोलकाता की एक बंगाली कंटेंट क्रिएटर ने अपने IG हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे लाखों व्यूज मिले। वीडियो में दुल्हन खुशी से झूमती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि उसके पति ने उसके लिए कुछ खास प्लान किया है। दूल्हे को बॉलीवुड स्टाइल में शाहरुख के गाने 'साजन जी घर आए' के मशहूर हुक स्टेप करते हुए देखा जा सकता है। वह सफेद हुडी और जॉगर्स पहने हुए नजर आए, साथ ही चप्पल भी पहनी हुई थी। दुल्हन कुर्ती पहने हुए थी और जब उसका दूल्हा उसके लिए परफॉर्म कर रहा था, तो वह खुशी से नाचती हुई नजर आई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

सोशल मीडिया की दुनिया में एक से बढ़कर एक वेडिंग वीडियो वायरल होती रहती है। हम सभी शादी के वेन्यू से जुड़ी वीडियो इंटरनेट पर तमाम देखते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि एक दूल्हे ने अपनी बंगाली दुल्हन को डांस सरप्राइज दिया। दूल्हे द्वारा दुल्हन को दिए गए सरप्राइज की क्लिप ने लोगों का खूब ध्यान अपनी ओर खींचा।

दूल्हे के सरप्राइज पर दुल्हन का रिएक्शन

वीडियो शेयर करते हुए दुल्हन ने लिखा कि उसके दूल्हे ने उसके 'ऐबुरोवाट' से एक दिन पहले आधी रात को उसके लिए यह सरप्राइज प्लान किया था। ऐबूरोवाट एक बंगाली रस्म है जो शादी के दिन से पहले होती है, जिसे दुल्हन का अपने माता-पिता के घर पर आखिरी भोजन माना जाता है। दुल्हन सुपर्णा ने कैप्शन में लिखा, 'रील जस्ट गॉट रियल'।

इसे भी पढ़ें-लाइव शो के दौरान सिंगर उदित नारायण ने फीमेल फैन को किया Kiss...सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP