Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

Ganesh Chaturthi 2022: गणपति स्थापना के लिए ध्यान रखें ये 11 वास्तु टिप्स, घर में रहेगा सब कुशल मंगल

Ganesh Chaturthi 2022: यदि आप गणेशोत्सव के दौरान गणपति की स्थापना अपने घर में कर रही हैं तो वास्तु के कुछ नियमों का पालन जरूरी है। 
Updated:- 2022-08-22, 15:28 IST
image

हिंदुओं में गणपति को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में गणपति की पूजा श्रद्धा और नियम पूर्वक की जाती है, वहां सदैव उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है। गणपति के जन्मोत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है और इस दिन लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि जो गणेश उत्सव के समय भगवान गणपति की स्थापना अपने घर में करता है उसकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। लेकिन वास्तु के नियमों के अनुसार यदि आप घर में गणपति स्थापित करेंगी तो आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि गणपति स्थापना के समय आपको किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहे। 

1-वास्तु के अनुसार गणपति स्थापना के समय गणेश जी की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। गणपति की मूर्ति घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में भी रखी जा सकती है। 

ganpati sthapna vastu tips for home in ganesh chaturthi

2-गणपति की मूर्ति को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके या दक्षिणी कोने में नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा। 

3-वास्तु के अनुसार गणपति की स्थापना के समय चौकी पर लाल कपड़ा बिछाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। 

4-गणपति की स्थापना कभी भी बाथरूम, टॉयलेट या इससे जुड़ी किसी भी दीवार के पास न करें। घर के बेडरूम में भी गणपति स्थापित करना वर्जित माना जाता है। 

 

5-भगवान गणेश की सही मूर्ति का चुनाव करना जरूरी है। वास्तु के अनुसार गणेश जी की बैठी हुई मूर्ति घर के लिए ज्यादा शुभ मानी जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: कब मनाया जाएगा गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

6-गणपति की मूर्ति में हमेशा उनकी सूंड़ बाईं तरफ घूमी हुई होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दाहिनी तरफ घूमी हुई सूंड़ वाली मूर्ति स्थापित करने से घर में कलह कलेश बढ़ने लगता है। 

ganpati sthapna vastu for home

7-वास्तु के अनुसार कभी भी गणपति की एक से अधिक मूर्तियां स्थापित न करें। एक से ज्यादा मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। 

8-गणेश चतुर्थी में यदि आप भगवान गणेश की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करती हैं तो घर में खुशहाली आती है। सफेद रंग की मूर्ति शांति और समृद्धि को आमंत्रित करती है।

9-वास्तु की मानें तो गणपति की मूर्ति हमेशा ऐसी होनी चाहिए जिसमें उनका वाहन मूसक राज हो और गणेश जी के हाथ में मोदक हो। 

10-जिस स्थान पर गणपति स्थापित किए गए हैं उस जगह पर भूलकर भी जूते चप्पलों का प्रवेश नहीं होना चाहिए और कभी भी उस स्थान पर गंदगी इकठ्ठा न हो। 

11-गणपति स्थापना के लिए कभी भी ऐसा स्थान न चुनें जहां प्रकाश की सही व्यवस्था न हो। अंधेरे कमरे में स्थापित की गई गणपति की मूर्ति घर में नकारात्मकता का कारण बनती है। 

इसे जरूर पढ़ें: गणपति उत्सव के दौरान घर में दिख जाए चूहा तो मिलते हैं ये शुभ और अशुभ संकेत, पंडित जी से जानें

 

गणपति स्थापना के समय यदि आप वास्तु से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।