Funny Anniversary wishes For Friends: दोस्त की वेडिंग एनिवर्सरी पर भेजें ये फनी मैसेज और कोट्स, नहीं रुकेगी हंसी

Funny Anniversary Quotes For Friends: शादी की सालगिरह हर कपल के लिए सबसे खास दिन होती है। प्यार, नोक-झोंक, समझौते और एक-दूसरे की आदतों को अपनाकर रिश्ते को आगे बढ़ाने का यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा होता है। इस खास मौके पर पति-पत्नी सिर्फ केक नहीं काटते, बल्कि अब तक की जर्नी को याद करके एक-दूसरे से फिर से वादा करते हैं कि वह इसी तरह आने-वाले साल को भी हंसी-खुशी बिताएंगे। अगर आप अपने दोस्त को वेडिंग एनिवर्सरी पर विश करना चाहते हैं, तो यह आर्टकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे यूनिक, फनी और मैसेज-कोट्स बताएंगे जिन्हें पढ़कर आपका दोस्त न सिर्फ हंसेगा, बल्कि आपकी बधाई को लंबे समय तक याद भी रखेगा।
फनी एनिवर्सरी विशेज फॉर फ्रेंड्स (Funny Anniversary ishes For Friends)
1. जब तुम शादी शुदा मुझे मेरे बर्थडे पर
HBD-HBD लिखकर भेजते हो
तो मैं भी तुम्हारे शादी की सालगिरह पर
HA-HA-HA लिखकर भेजता हूं !
HA-HA= Happy Anniversary !

2. पति वह प्राणी है जो
भूत प्रेत से बेशक न डरे, मगर
पत्नी की 4 मिस कॉल
खौफ पैदा करने के लिए काफी है !
Happy Anniversary Dost !
3.सोच समझ के जिसने न की शादी
उसने सारा जीवन बिगड़ लिया
और तुमने सोच के की शादी
तो क्या उखाड़ लिया ! हाहाह !
शादी की सालगिरह की बधाई मित्र !
फनी एनिवर्सरी मैसेज फॉर फ्रेंड्स (Funny Anniversary Messages For Friends)

4. कुंवारे सुसाइड करने से अच्छा है
शादी करें-तड़प-तड़प के मरने का
मजा ही कुछ और है।
ऐसा बोलने वाले मेरे प्रिय मित्र को
Happy Anniversary Dost !
इसे भी पढ़ें: Congratulation Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को आप भी दीजिए बधाई और शुभकामनाएं
5. शादीशुदा जिंदगी, कश्मीर जैसी है
खूबसूरत तो है, परंतु आतंक बहुत है !
शादी की सालगिरह की बधाई मित्र !

6. एक प्रेमी तब तक अपूर्ण है
जब तक वह शादी नहीं कर लेता
उसके बाद तो वह खत्म हो जाता है !
हैप्पी एनिवर्सरी मेरे दोस्त !
7. अभी शादी का पहला ही साल था
खुशी के मारे उसका बुरा हाल था
खुशियां कुछ यूं उमड़ रही थी
पहला साल था ना इसलिए !
Happy Anniversary Dear Friends !
फनी एनिवर्सरी कोट्स फॉर फ्रेंड्स (Funny Anniversary Quotes For Friends)

8. दिल तो चाहता है सालगिरह अनमोल तोहफा भेजूं
पर क्या करे दोस्त, अभी तक तुमने उधार जो नहीं दिया !
शादी की सालगिरह की बधाई मित्र !
9. बीवी की गुलामी करने का एक साल और पूरा हुआ,
इसके लिए आपको बहुत बहुत बधाई मित्र !
Happy Anniversary Dear Friends !

10. दोस्त- जिस प्रकार पाप का घड़ा भर जाने के बाद
मनुष्य की मृत्यु हो जाती है
ठीक उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरने पर
शादी हो जाती है ! हा हा हा !!
हैप्पी एनिवर्सरी मेरे दोस्त !
11. फूल जैसे अच्छे लगते हैं बाग में
वैसे ही आप दोनों जचते हैं
बंदरों के राज में ! हा हा हा !
शादी की सालगिरह की बधाई मित्र !
फनी एनिवर्सरी स्टेटस फॉर फ्रेंड्स (Funny Anniversary Status For Friends)
12. जब तक रहेगा समोसे में आलू
आप दोनों एक-दूसरे का बनकर
रहेंगे कालू !
हैप्पी एनिवर्सरी मेरे दोस्त !
इसे भी पढ़ें: शादी की 50वीं सालगिरह पर अपने प्रियजनों को भेजें ये चुनिंदा शुभकामनाएं और बधाई संदेश
13. शादी की सालगिरह पर
समय आग गया कि एक साल
पीछे मुड़कर देखें, पर अमल न करें !
Happy Anniversary Dear Friends !
14. बहुत हंस रहे हो मित्र
क्या बात है शादी की सालगिरह पर
कुछ छुपा तो नहीं रहे हो मित्र !
हैप्पी एनिवर्सरी मेरे दोस्त !
15. शादी में दो चीजें जरूरी होती हैं-एक पार्टनर
दूसरा, वाई-फाई कनेक्शन,
जिससे मुश्किल वक्त में नेटफ्लिक्स और अमेज़न आपके साथ रहें।
Happy Anniversary Dear Friend !
16. इतने साल झेलने के लिए शुक्रिया,
तुम्हें पता है मेरा कितना बैंक बैलेंस लग गया!
पर तुम्हें पाकर खुश हूं, ये सच है जान,
तुम्हारे आगे मैंने हर बात में किया है त्याग।
Happy Anniversary
17. हमने मिलकर कितनी बकवास बातें की हैं,
आज तक किसी ने हमें पागल नहीं समझा, ये कमाल है!
सारे सीक्रेट्स तुम्हें बताए,
फिर भी अब तक जी रहे हो,
सच कहूं, दोस्ती नहीं, तुम तो मेरी
'मुश्किलों का ढाल' हो।
Happy Anniversary
18. शादी की सालगिरह मुबारक हो!
इतने साल साथ रहकर भी एक-दूसरे को झेल पा रहे हो,
यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।
Happy Anniversary
19- इतने सालों बाद भी
अगर लड़ाई हो रही है,
तो समझ लो प्यार जिंदा है
हैप्पी एनिवर्सरी!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@gargii_rawat_nainital.india/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।