क्या है OYO की फुल फॉर्म? जानें इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स

OYO के मालिक रितेश अग्रवाल ने जब इसकी शुरुआत की थी तब उन्हें इसका नाम 'ओरावल' रखा था। हालांकि 2013 में उन्होंने इसका नाम बदलकर oyo रूम्स रख दिया।  

Full form of oyo and its interesting facts in hindi

अक्सर लोग किसी भी दूसरी जगह या शहर जाते हैं तो OYO बुक करते हैं। इसके पीछे एक कारण तो यह है कि oyo में रूम बुक करना आसान है और पॉकेट फ्रेंडली भी है। इसके अलावा, दूसरा कारण एक यह भी है कि जहां आपको किसी भी होते, में रूम बुक करने के लिए कई तरह के लंबे प्रोसेस से गुजरना पड़ता है वहीं, oyo में रूम बुक करने के लिए आपको ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं होती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग oyo में स्टे को लेकर फ्री फील करते हैं। आप में से भी बहुत से लोगों ने ट्रेवलिंग के दौरान oyo में स्टे किया होगा, लेकिन क्या आपको oyo की फुल फॉर्म पता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी फुल फॉर्म और इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

OYO की फुल फॉर्म क्या है?

Why do couples use OYO

  • OYO के मालिक रितेश अग्रवाल ने जब इसकी शुरुआत की थी तब उन्हें इसका नाम 'ओरावल' रखा था।
  • हालांकि 2013 में उन्होंने इसका नाम बदलकर oyo रूम्स रख दिया।
  • अगर आप होटल बुकिंग साईट पर जाए तो आपको पता चलेगा कि oyo की फुल फॉर्म 'ऑन योर ओन' है।

OYO के बारे में रोचक तथ्य

What is special about OYO

  • OYO रूम्स भारत और दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ती होटल श्रृंखलाओं में से एक माना जाता है।
  • oyo रूम्स के मालिक रितेश अग्रवाल ने इस होटल की शुरुआत तब की थी जब वो सिर्फ 18 साल के थे।
  • oyo को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यह कपल्स के लिए शुरू किया, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है।
  • oyo रूम्स में आप फैमिली के साथ भी स्टे कर सकते हैं। असल में इसकी शुरुआत फैमिली स्टे के लिए ही हुई थी।
  • हालांकि अब oyo ज्यादातर कपल्स के द्वारा इस्तेमाल किये जाने के कारण चर्चा में आ चुका है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर oyo की फुल फॉर्म क्या है और साथ ही, जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP