भारत में अमीरों की तादाद कम नहीं हैं। मुंबई में कई खूबसूरत घर मौजूद है जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। मुंबई में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति यानी मुकेश अंबानी भी अपने पूरे परिवार के साथ आलीशान घर में रहते हैं। आज हम आपको मुंबई के 5 सबसे महंगे घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं। इन घरों की कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएगें।
एंटीलिया (Antilia)
एंटीलिया रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का घर बेहद खूबसूरत हैं। 27 मंजिला एंटीलिया में तीन हेलीपैड, 9 लिफ़्ट, 50-सीट होम थिएटर और कई तरह की लग्जरी सुविधाएं हैं। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की अनुमानित कीमत 15,000 करोड़ रुपये है।
जेके हाउस (JK House)
भारत का दूसरा सबसे महंगा घर जेके हाउस है। इस घर में गौतम सिंघानिया अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। गौतम सिंघानिया भारतीय उद्योगपति हैं। गौतम सिंघानिया के निवास की कीमत 6000 करोड़ रुपये है। इस हाउस में उनकी सुविधा की सारी चीजें मौजूद हैं।
एबोड (Abode)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अंबानी का ही घर आता है। मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी का घर में काफी खूबसूरत हैं। अनिल अंबानी का घर एबोड किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं हैं। एबोड की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये है।
इसे भी पढ़ेंःमुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
वृंदावन (Vrindavan)
मुकेश अंबानी के बेहद करीबी मनोज मोदी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि उनका मुंबई स्थित घर काफी बड़ा और खूबसूरत हैं। रिलायंस ग्रुप से जुड़े हर फैसले में मनोज मोदी जरूर शामिल होते हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड माना जाता है। उनके इस घर की कीमत करीब 15,00 करोड़ रुपये है।(देखें एंटीलिया की Unseen Pics)
इसे भी पढ़ेंः मुंबई की इन मार्केट से खरीदें डिजाइनर एथनिक वियर, लगेंगी खूबसूरत
लिंकन हाउस (Lincoln House)
वैक्सीन किंग के नाम से पहचाने जाने वाले साइरस पूनावाला भी लविस लाइफ जीना पसंद करते हैं। साइरस पूनावाला ने साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी स्थित लिंकन हाउस को 750 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह घर काफी खूबसूरत हैं। यह इस लिस्ट में 5वें स्थान पर आता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों