हस्तरेखा शास्त्र में बहुत सारे चिन्हों का महत्व बताया गया है, जो रेखाओं द्वारा हथेली पर बनते हैं और उनका अलग-अलग फल भी मिलता है।
हाथों की हथेली में मछली का निशान भी कभी-कभी नजर आता है। यह निशान बहुत ही विशेष होता है और इसके फल भी बहुत अच्छे होते हैं।
हमने हस्तरेखा शास्त्र में विशेषज्ञ पंडित विनोद सोनी जी से बात की और जाना कि अगर हथेली में मछली का निशान नजर आता है तो उसके क्या फल प्राप्त होते हैं।
पंडित जी कहते हैं, 'मछली को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। मछली का निशान अगर हथेली पर बना हुआ नजर आता है तो यह संकेत है कि आपके पास धन,सुख और समृद्धि की कभी कमी नहीं होगी। आपको बता दें कि मछली इसलिए भी शुभ है क्योंकि भगवान विष्णु का पहला अवतार भी मत्स्य का था।'
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपकी हथेली पर भी यह निशान? जानें इसके फल
जीवन रेखा पर मछली का निशान
अगर मछली का निशान जीवन रेखा ( क्या आपके हाथ पर भी बनता है Y?) पर है तो इसका अर्थ होता है कि जातक की आयु लंबी होगी और उसका जीवन सुख के साथ बीतेगा। ऐसे लोगों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
मणिबंध रेखा पर मछली का निशान
अगर आपकी कलाई पर मौजूद मणिबंध रेखा पर मछली का निशान है, तो यह भी बहुत ज्यादा शुभ होता है। मणिबंध रेखा पर मछली का निशान होने पर जातक लंबा जीवन जीता है और उसके जीवन में विलासिता होती है। ऐसे लोगों को धन की कमी भी नहीं होती है।
बुध पर्वत पर मछली का निशान
अगर हथेली के बुध पर्वत पर मछली का निशान है, तो यह संकेत देता है जातक बातचीत में बहुत ही प्रभावशाली है। ऐसे जातकों की बातें सभी लोग सुनते हैं। ऐसे लोग केवल अपने भाषा के दम पर रिश्ते बनाते हैं और इनकी कमाई भी अच्छी वाणी के दम पर ही होती है। ऐसे लोग जिस कार्यक्षेत्र में काम करते हैं, उसमें सफलता ही प्राप्त करते हैं।
भाग्य रेखा पर मछली का निशान
किसी जातक की भाग्य रेखा पर मछली का निशान है, तो यह संकेत देता है कि वह व्यक्ति अपने भाग्य का धनी है और उसके किसी भी काम में रुकावटें नहीं आती हैं और न ही उसके लिए किसी काम को अंजाम देना कठिन होता है।
इसे जरूर पढ़ें- मिलेगी असीम सफलता अगर इस उंगली के नीचे होगी यह रेखा
गुरु पर्वत पर मछली का निशान
गुरु पर्वत पर अगर मछली का निशान है, तो ऐसे जातक बड़े ज्ञानी होते हैं और इन्हें तेज बुद्धि के कारण ही पहचाना जाता है। उन्हें हर क्षेत्र की जानकारी होती है, इसलिए यह लोग मल्टीटास्किंग होते हैं।
शनि पर्वत पर मछली का निशान
शनि पर्वत पर मछली का निशान बताता है कि जातक बहुत ही अनुशासन में रहकर जीवन बिताता है और किसी के साथ अन्याय उसे नहीं बर्दाश्त होता है। ऐसे लोग ज्यादा किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैं और इन पर शनि देव की कृपा हमेशा रहती है।
चंद्र पर्वत पर मछली का निशान
चंद्र कई कलाओं का स्वामी होता है और यही कला उस जातक के अंदर भी होती हैं, जिनके हाथों में चंद्र पर्वत पर मछली का निशान होता है। अपने हुनर के दम पर ऐसे लोग दुनिया में प्रसिद्ध होते हैं।
केतु पर्वत पर मछली का निशान
अगर किसी के केतु पर्वत पर मछली का निशान होता है, तो वह जातक जीवन में बहुत ज्यादा तरक्की करता है और नौकरी में उसे बहुत अच्छा पद प्राप्त होता है। समाज में ऐसे लोगों को बहुत सम्मान भी मिलता है।
शुक्र पर्वत पर मछली का निशान
शुक्र पर्वत पर मछली का निशान है तो व्यक्ति सुंदर रूप रेखा वाला होगा और अपने हुनर के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय होगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।