मिलेगी असीम सफलता अगर इस उंगली के नीचे होगी यह रेखा

हर व्यक्ति के हाथों में ढेरों रेखाएं होती हैं, ये रेखाएं व्यक्ति को भविष्य में घटने वाली घटनाओं की झलक भी दिखाती हैं और व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में भी बताती हैं। इतना ही नहीं, आप जीवन में कितने सफल और असफल होंगे यह भी रेखाओं के माध्यम से पता चल जाता है।
आज हम आपको एक ऐसी ही रेखा के बारे में बताएंगे, जो आपके बाएं हाथ की अनामिका उंगली के ठीक नीचे पाई जाती है। बहुत से जातकों के हाथों में यह रेखा बहुत ही साफ नजर आती है, वहीं कुछ जातकों के हाथों में यह रेखा बहुत ही हल्की नजर आती है।
इस रेखा के विषय में हमने पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी से बात की है। वह कहते हैं, 'हाथ की यह रेखा सूर्य रेखा कहलाती है।आमतौर पर लोगों के हाथों में यह रेखा होती ही है, मगर कुछ लोगों के हाथों में यह रेखा बाएं हाथों में होती है तो कुछ के हाथों में दाएं हाथों में यह रेखा होती है। किसी-किसी के हाथों में यह रेखा दोनों हथेलियों में होती है। मगर आपको अपने बाएं हाथ में ही इस रेखा को देखना चाहिए क्योंकि आपको फल भी यही रेखा देती है।'
इसे जरूर पढ़ें- हाथ की उंगली पर बनता है ये निशान तो पैसे की नहीं होती है कभी कोई दिक्कत
सूर्य रेखा कहां होती है?
बाएं हाथ की अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है और इस पर्वत पर एक रेखा बनी होती है। किसी के हाथ में दो रेखाएं भी होती हैं। इन रेखाओं को ही सूर्य रेखा (सूर्य रेखा का जीवन पर प्रभाव) कहा जाता है। अमूमन जो रेखा पूरी होती है और बड़ी होती है उसे ही सूर्य रेखा माना जाता है। यह रेखा व्यक्ति को जीवन में मिलने वाली सफलता, नाम और शोहरत के बारे में बताती है।

सूर्य रेखा के फल
- सूर्य रेखा यदि बिना कटी हुई और गहरी साफ नजर आ रही है, तो आपको बता दें कि आपको जीवन में बहुत ज्यादा मान-सम्मान मिलेगा।
- यदि आपके सूर्य पर्वत पर 2 रेखाएं हैं, तो यह संकेत मिलता है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक उन्नति मिलेगी और आप बहुत सफल होंगे।
- यदि सूर्य रेखा हल्की है तो इसका अर्थ है कि आपको सफलता तो प्राप्त होगी मगर इसके लिए आपको मेहनत बहुत अधिक करनी होगी।
- यह रेखा यदि आपकी हृदय रेखा से टच कर रही है, तो शुरुआत में आपको बहुत अधिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं पर बाद में आपको असीम सफलता प्राप्त होगी।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपके हाथ पर भी बनता है Y? जानें क्या होता है इसका मतलब
कब सूर्य रेखा देती है खराब फल?
- अगर किसी जातक की सूर्य रेखा पर तिल है, तो इसका अर्थ है कि उस जातक को भविष्य में बहुत ज्यादा बदनामी मिल सकती है।
- यदि यह रेखा बीच में कट जाती है, तो इसका अर्थ है कि आपको जीवन में सफलता के बाद असफलता भी प्राप्त होगी।
- इस रेखा पर यदि क्रॉस का निशान है, तो उसे भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे भी आपके मान-सम्मान में कमी आती है।
- अगर यह रेखा बहुत अधिक हल्की और महीन हो, तो जातक को जीवन में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।