Eid Ul Adha Eco Friendly Decoration: बकरीद पर इको फ्रेंडली तरीके से सजाएं अपना लिविंग रुम, यहां देखें टिप्स

ईद-उल-अजहा के अवसर आप भी अपने घर का लिविंग रूम डेकोरेट करना चाहती हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। 

eid decorations online item

ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय के मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है, जो कि इस बार 17 जून यानी सोमवार को है। यह खुशी, उत्सव और आभार का खास त्योहार होता है। इस दिन, इस्लाम धर्म के लोग नमाज अदा करके अल्लाह की इबादत करते हैं। साथ ही, परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खूब एंजॉय करते हैं। इसके अलावा, ईद के मौके पर सभी अपने-अपने घरों को भी खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। ऐसे में, अगर आप भी इस खास त्योहार पर अपने लिविंग रूम को ईद का चांद जैसा सजाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ आइडिया बताते हैं, जिसकी मदद से आप इको फ्रेंडली तरीके से अपने लिविंग रूम को डेकोरेट कर सकते हैं।

कागज से डेकोरेट करें कमरा

diy paper decoration

आप कागज की मदद से अलग-अलग शेप के डेकोरेटिव आइटम्स बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुछ कार्डबोर्ड और रंगीन पेपर की जरूरत हो सकती है। आप उन पेपर्स पर अलग-अलग पैटर्न बनाकर कटिंग कर सकते हैं या फिर उन कागजों की मदद से फ्लावर भी बना सकते हैं। इसके साथ आप एक कलरफुल पेपर पर एक-एक अक्षर में हैप्पी ईद लिखकर एक साथ उसे मोटे धागे से जोड़ भी सकते हैं। फिर, इस टैग को अपने रूम में सजा सकते हैं।

फूलों से सजाएं लिविंग रूम

ईद उल अजहा के मौके पर अलग-अलग फूलों और पत्तियों की मदद से आप अपने लिविंग रूम को डेकोरेट कर सकते हैं। रंग-बिरंगे गुलाब के फूलों से आप एक माला के रूप में तैयार कर सकते हैं और उसे लिविंग रूम में डेकोरेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप घर की सजावट के लिए एक तरह के फूलों से जैसे गेंदे के फूलों और पत्तियों से कुछ आकार बनाकर भी सजावट कर सकते हैं। इस तरह की सजावट देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा।

इसे भी पढ़ें-ईद पर फूलों से ऐसे सजाएं अपना छोटा सा घर, गेस्ट की भी टिकी रह जाएंगी निगाहें

ग्लास जार का करें इस्तेमाल

eco friendly decoration tips

किचन में मौजूद पुराने जैम, सॉस या अचार आदि के शीशे की बोतल को आप घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सफेद जार को अच्छे तरह पानी से साफ करके धूप में सुखा लें। ईद के के दिन अपने लिविंग रूम की खिड़कियों के पास इसे जगह-जगह रख दें और इसके अंदर छोटी-छोटी लाइट्स लगाकर ऑन कर दें। ये ग्लास जार की सजावट औरों के मुकाबले काफी खूबसूरत दिखेगी और आपके घर वाले भी आपकी इस क्रिएटिविटी की खूब तारीफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लु

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP