ईद-उल-अजहा या बकरी ईद, इस्लाम धर्म के मुख्य पर्वों में से एक माना जाता है। इसके लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस दिन को मुस्लिम समुदाय के लोग बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर हर कोई अपने घर को बेहद सुंदर तरीके से डेकोरेट करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
ऐसे में, अगर आप भी ईद के मौके पर अपने छोटे से आशियाने को खूबसूरती से सजाना चाहती हैं, ताकि हर कोई देखते ही आपकी तारीफ करें, तो चलिए हम आपको आज यहां फूलों से घर सजाने के कुछ टिप्स बताते हैं। इस तरीके से कमरे को सजा देख गेस्ट की भी निगाहें टिकी रह जाएंगी।
कमरे को इस तरीके से करें डेकोरेट
ईद-उल-अजहा के मौके पर कमरों को रंग-बिरंगे फूलों से डेकोरेट करने के लिए आप अपने कमरे की एक दीवार पर गेंदे के फूलों का गुच्छा लगा सकते हैं। फूल सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं लगते हैं, बल्कि इससे घर में पॉजिटिविटी भी बरकरार रहती है। घर को सजाने में अगर आपके पास ताजे फूल नहीं हैं, तो आप आर्टिफिशियल फ्लावर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक
घर के दरवाजे पर लगाएं फूलों का तोरण
ईद-उल-अजहा के मौके पर अपने घर को सुंदर दिखाने के लिए आप हर एक कमरे के दरवाजे पर फूलों का तोरण लगा सकते हैं। इसके लिए आपको फूलों या आम के पत्तों से तोरण तैयार करना होगा। इसके अलावा आप चाहें सफेद-नीले या अन्य रंगों के फूलों से भी तोरण बना सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन भी आर्टिफिशियल फ्लावर के तोरण खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Eid Al Adha के दिन इस तरह सजाएं अपने घर की बालकनी, राह चलते लोगों की नहीं हटेगी नजर
आर्टिफिशियल फ्लावर से सजा सकते हैं घर
घर को डेकोरेट करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है- फ्लावर से घरों को डेकोरेट करना। चूंकि असली फूल काफी महंगे मिलते हैं। ऐसे में, आप अपने बजट के अनुसार आर्टिफिशियल फ्लावर का इस्तेमाल कमरे को सजाने में कर सकते हैं। आपको रंग-बिरंगे नकली फूल मार्केट में या फिर ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आसानी से मिल जाएंगे। इसकी मदद से भी आप अपने कमरे के कॉर्नर या किसी एक मेन दीवार को सजा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों