Eid Special Gift Ideas: ईद मुस्लिम समुदाय के लिए प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जो रमजान के आखिरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है। यह खुशियों का उत्सव होता है, जिसे लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन मुसलमान लोग अल्लाह को नमाज अदा करते हैं। इस मौके पर सभी अपने परिवार और दोस्तों के बीच मिठाइयां और उपहार भी देते हैं। अगर आप भी अपने रिश्तेदार, बच्चे और फ्रेंड्स को कोई तोहफा देने की सोच रही हैं। पर, इस साल आप गिफ्ट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो चलिए आपकी परेशानी हम कम कर देते हैं। यहां हम आपको कुछ गिफ्ट आइडिया बताने वाले हैं, जिससे आपको गिफ्ट खरीदने में मदद मिल सकती है।
बच्चों को दें सकती हैं यूनिक पेंसिल बॉक्स
ईद के मौके पर अगर आप घर के छोटे-छोटे बच्चों को गिफ्ट देने की सोच रही हैं, तो आप उन्हें पेंसिल बॉक्स दे सकती हैं। इसके लिए आजकल आए यूनिक ज्योमेट्री बॉक्स का चुनाव कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन भी मिल जाएगा। इस तरह के बॉक्स बच्चों को ध्यान में रखकर खिलौने जैसा डिजाइन किया जाता है, जिसे देखते ही बच्चे काफी खुश हो जाएंगे।
ईद पर बहन को दें घड़ी
ईद-उल-फितर के अवसर पर अगर आप अपनी बहन को देने के लिए कोई गिफ्ट सर्च कर रही हैं, तो आप उन्हें हाथ में पहनने वाली घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियां तो फैशन के मामले में आगे होती ही हैं। ऐसे में ये घड़ी देख कर आपकी बहन काफी खुश हो सकती हैं। जरूरी नहीं कि उनके पास घड़ी हो तो वो खुश नहीं होंगी। आपको बता दें, महिलाओं को हर चीजों का कलेक्शन रखने का शौक होता है। ऐसे में आपकी दी हुई हैंड वॉच अवश्य ही उन्हें पसंद आएगी।
ईद पर दोस्तों को उपहार में दे सकते हैं पौधे
आप चाहें तो इस साल ईद पर दोस्तों को पौधा भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो आउटडोर या इंडोर प्लांट्स को भी दे सकती हैं। यह न सिर्फ एक गिफ्ट या प्लांट होगा बल्कि इससे वातावरण के प्रति जागरुकता का भी मैसेज जा सकता है। यकीनन ये इंटरेस्टिंग गिफ्ट आपके फ्रेंड्स को काफी पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें-Eid Special: ईद उल-फितर के दिन जरूर करें ये काम
मां को गिफ्ट में दें लेदर की पर्स
अगर ईद के मौके पर आप अपनी मां के लिए कोई गिफ्ट ढूंढ रही हैं, तो लेदर की पर्स आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। मां को खुश करने के लिए यूं तो किसी गिफ्ट की जरूरत नहीं होती है। आपकी खुशी में ही हमेशा उनकी खुशी होती है। पर, फिर भी आप उन्हें सरप्राइज के तौर पर पर्स गिफ्ट कर सकती हैं। आपके दिए हुए छोटे से तोहफे को भी वो हमेशा संभालकर रखेंगी।
इसे भी पढ़ें-ईद-उल-फितर के मौके पर उत्तर प्रदेश की इन शानदार जगहों पर करें मस्ती और धमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों