Eid-ul-fitr: ईद-उल-फितर के मौके पर उत्तर प्रदेश की इन शानदार जगहों पर करें मस्ती और धमाल

ईद उल फितर के खास मौके पर अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश की इन शानदार जगहों पर परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ मस्ती और धमाल करने पहुंच सकते हैं।

 

top places to visit during eid ul fitr in uttar pradesh

Top places to visit on eid ul fitr in up: रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद पाक समय होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

रमजान महीने के आखिरी में पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस खुशी के मौके पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग काफी उत्साह के साथ त्योहार को मानते हैं।

ईद यानी ईद उल फितर के मौके पर कई लोग परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। देश के उत्तर प्रदेश राज्य में इस त्योहार को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है।

अगर आप भी ईद उल फितर के मौके पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हजारों की संख्या में लोग ईद उल फितर मनाने के लिए पहुंचते हैं।

बड़ा इमामबाड़ा (Bara Imambara)

Bara Imambara

ईद उल फितर के खास मौके पर घूमने की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करते हैं। लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाडा एक ऐतिहासिक स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।

बड़ा इमामबाड़ा पूरे उत्तर प्रदेश का एक आकर्षक स्मारक है, जहां हर दिन हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। ईद यानी ईद उल फितर के मौके पर यहां लाखों की संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। यहां नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं।

इसे भी पढ़ें:क्या आपने मध्य प्रदेश के Ram Raja Temple के बारे में सुना है, रामनवमी पर जाएं यहां दर्शन करने

ताजमहल (Taj Mahal)

Taj Mahal

ईद उल फितर पर उत्तर प्रदेश में घूमने की बात हो और ताजमहल का जिक्र न हो, ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। जी हां, विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल ताजमहल प्यार की निशानी के लिए जाना जाता है।

यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्थित ताजमहल एक विश्व धरोहर है। ईद के मौके पर यहां सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। ईद के मौके पर ताजमहल के आसपास काफी रौनक भी देखी जाती है।

  • टिकट-भारतीय पर्यटकों के लिए लिए 5 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 50 रुपये।
  • घूमने का समय- सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक।
  • नोट: शुक्रवार को बंद रहता है।

फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri)

Fatehpur Sikri

जब आप ईद के मौके पर ताजमहल घूमने के लिए जा ही रहे हैं, तो फिर आप फतेहपुर सीकरी भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। आगरा से 37 किलोमीटर दूर लाल बलुआ पत्थर से निर्मित स्मारक एक इतिहासक धरोहर है।

ईद के मौके पर यहां देश के कई हिस्सों से लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। फोर्ट के बीच में स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पास हर दिन हजारों लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। फतेहपुर सीकरी में आप दीवान-ए-खास, बुलंद दरवाजा, पांच महल, जौधा बाई का महल और शाही मस्जिद जैसे स्मारकों को देख सकते हैं।

  • समय-सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक।
  • नोट: यह पूरे सप्ताह खुला रहता है।

ऐशबाग ईदगाह (Aishbagh Idgah)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित ऐशबाग ईदगाह सबसे बड़ी ईदगाह है। कहा जाता है कि ईद आदि विदेश मौके पर यहां एक साथ करीब दो लाख लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।

ऐशबाग ईदगाह एक पवित्र नमाजी स्थल होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल भी है। कहा जाता है कि इसका इतिहास करीब 300 साल से भी अधिक प्राचीन है। ईद उल फितर के मौके पर ऐशबाग ईदगाह के आसपास काफी चहल पहल रहती है।

इसे भी पढ़ें:Coolest Places: अप्रैल और मई की चिलचिलाती गर्मियों में हिमाचल की इन ठंडी और हसीन जगहों को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन


फूल बाग (Phool bagh)

Phool bagh

लखनऊ और आगरा से निकलकर अब कानपुर की गलियों में पहुंचते हैं। कानपुर में स्थित यह एक ऐतिहासिक और शाही पार्क है। फूल बाग में निर्मित एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसे ब्रिटिश काल में बनवाया गया था।

ईद यानी ईद उल फितर के मौके पर फूल बाग को एक्सप्लोर करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बाग में दर्जन से अधिक किस्म के फूलों को देख सकते हैं। वीकेंड में यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP