Home Decor Hacks: घर को डेकोरेट करने के लिए हम सभी बाजार से महंगे पोस्टर, कोट्स, डेकोरेशन आइटम आदि खरीद कर लाते हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग तरह की किताबें खरीद कर लाते हैं ताकि वह अपने घर को एक नया लुक दे सकें। अगर आप भी बुक लवर हैं और अपने घर को किताबों की मदद से सजाना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने घर को किताबों से सजा सकती हैं।
अक्सर हम सभी अपनी बुक को अलमारी या रैक में रखते हैं। आप इस तरीके को हटाकर बुक्स को ओपन बुक शेल्फ में रखें। इसके लिए आप बुक में कलरफुल कवर सेट करें। ओपन बुक शेल्फ आपके घर के लुक में चार-चांद लगाने में मदद करता है। (लिविंग रूम को डेकोर करने के लिए ऐसे लगाएं हैगिंग लाइट्स)
लिविंग रूम को अलग लुक देने के लिए आप 3-4 चुनिंदा किताबों को अपने कॉफी टेबल पर व्यवस्थित से रख सकती हैं। इन किताबों को अलग-अलग कलर के कवर चढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें- Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक
अगर आप बुक से घर को डेकोर कर रहे हैं तो इसका एक ऑप्शन थीम डिस्पले भी है। अपनी पसंद के हिसाब से किताबों को कलेक्ट कर डेकोरेट करें। अगर आफतो घूमना पसंद हैं तो आप अपने घर पर ट्रेवल से जुड़ी किताबों के सेंटर शेल्फ या बुक को डिस्प्ले करें।
यह विडियो भी देखें
किताबों को क्रिएटिव तरीके से रखने के लिए आप बुक लेडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।बुक लेडर को आप अपने हिसाब से डेकोरेट कर उस पर बुक्स को क्रिएटिव तरीके से रखें।
किताबों को इनके कवर के रंग के हिसाब से रखें। इसके लिए आप किताबों के ऊपर एक रंग का कवर लगाएं और किताबों को सेट करे। यह लुक आपके कमरे की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा। (घर की खूबसूरतती बढ़ाएगे ये डिजाइनर पर्दे)
इसे भी पढ़ें- अपने बेडरूम को करना चाहते हैं अप-टू-डेट? तो इस ट्रेंड को कर सकते हैं फॉलो
डेकोरेटिव पीस के लिए कुछ चुनिंदा पुस्तकों को फ्लोटिंग सेल्वस पर रखना आपके रूम में एक ड्रैमेटिक लुक क्रिएट करेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।