How to get rid of moths: क्या आप इन दिनों जीरे जैसे दिखने वाले कीटों को लेकर परेशान है, जो न केवल परेशान करते हैं, बल्कि आपको खाने से लेकर पानी में भी गिरते हुए नजर आ जाते हैं। शाम होते ही अक्सर लोग घर के दरवाजे, खिड़कियां बंद कर लेते है ताकि मच्छर कीट-पतंगे न आ जाए। इसके बावजूद बल्ब या ट्यूब लाइट जलाते ही कीड़े फौज की तरह दौड़े चले आते हैं। ये कीड़े इतने छोटे होते हैं, कि इनके लिए एक चींटी के बराबर की जगह ही काफी है। अगर आप भी इन कीड़ों को लेकर परेशान हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।
जीरा जैसे दिखने वाले कीड़ों को कैसे दूर करें?
जीरा जैसे दिखने वाले कीड़े इतने छोटे होते हैं कि ये देखते ही देखते कब आपके मुंह या खाने में गिर जाएंगे पता ही नहीं चलेगा। अक्सर ये कीड़े ट्यूबलाइट, बल्ब और तेज रोशनी वाली जगह पर उड़ते हुए दिख जाएंगे। ऐसे में आप इसे दूर करने के लिए किचन में मौजूद चीजों का घोल बनाकर इसका छिड़काव कर सकती हैं।
लहसुन का घोल
- इन कीड़ों को दूर करने के लिए लहसुन की कलियां का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कुछ कलियों को लेकर उन्हें पीस लें।
- अब इसमें पानी मिलाकर उबाल लें।
- इसके बाद घोल को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें।
- आपको जहां-जहां कीड़े दिखे वहां पर इसका छिड़काव करें।
- बता दें, लहसुन की तेज गंध से कीड़े दूर भाग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-Guava Plant Care Tips: अमरूद के पौधे पर लगे कीड़ों को दूर कर देगा तुलसी वाला यह हैक, बस ऐसे करें इस्तेमाल
नीम का तेल
- नीम का तेल कीटनाशक गुणों से भरपूर होता है, जिसकी तेज गंध कीड़े-मकोड़े को दूर रखने में मदद करती है।
- इस घोल को बनाने के लिए तेल में पानी मिलाकर स्प्रे बना लें।
- अब इसे खिड़कियों, दरवाजों और अन्य जगहों पर छिड़कें जहां से कीड़े आते हैं।
कपूर का करें इस्तेमाल
- पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर की गंध भी इन कीड़ों को दूर रखती हैं। अगर आपके पास नीम का तेल या लहसुन नहीं है, तो आप कपूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आप कपूर के टुकड़े जलाकर या कपूर का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके अलावा कपूर का पाउडर बनाकर उसे स्प्रे में डालकर पानी मिक्स कर छिड़काव करें।
तुलसी के पत्ते
- बगीचे में लगे तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल आप कीड़ों को दूर रखने के लिए कर सकती हैं। बता दें, इसकी तेज गंध कीड़े दूर रखती है।
- इसके लिए तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर छान लें।
- अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर कीड़े आने वाली जगह छिड़कें।
इसे भी पढ़ें-अगस्त और सितंबर के महीने में प्लांट्स में कीड़े लग रहे हैं तो क्या करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों