बागवानी के शौकीन लोग सीजन के हिसाब अक्सर अपने घर की छत, बगीचे और बालकनी में अलग-अलग प्रकार के फूल-फल और सब्जियों के पौधे लगाते हैं। पौधे को हरा-भरा रखने के लिए उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। खासकर अगर आपने अपने गार्डन में अमरूद का पौधा लगा रखा है।
फल के पौधों पर अगर आपने सही समय से कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया, तो इस पर लगने वाली चींटी और मक्खियों प्लांट को खराब कर देते हैं। लेकिन कई बार सही समय पर इलाज करने के बाद भी ये कीड़े दूर होने का नाम नहीं लेते हैं। अगर आपके पौधे के साथ भी यह समस्या हो रही है, तो यहां हम आपको तुलसी की पत्तियों से होने वाले एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कीड़ों को दूर कर सकती हैं।
अमरूद पर लगने वाली फ्रूट फ्लाई को कैसे दूर करें? (How to control Guava fruit fly)
अगर आप सर्दी के मौसम में अपने बगीचे के अमरूद खाना चाहती हैं। लेकिन देखभाल के बाद भी पौधे पर फ्रूट मक्खियों ने आतंक मचा रखा है, तो बता दें इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने गार्डन में मौजूद तुलसी की पत्तियों से इन्हें दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको श्यामा तुलसी का उपयोग करना है।
इसे भी पढ़ें-क्या चावल धोने के बाद आप भी फेंक देती हैं पानी? जानें इसके फायदे
तुलसी पत्तियों से दूर करें मक्खियां (Tulsi Patti hack For Amrud Plant)
- अमरूद के पौधे पर लगने वाली मक्खियों को दूर करने के लिए सबसे पहले श्यामा तुलसी की पत्तियों को डाल सहित तोड़ लें।
- इसके बाद एक प्लास्टिक की छोटी बोतल लेकर उसमें दो से तीन छेद और ढक्कन में एक होल करें।
- अब तुलसी की पत्तियों को रगड़ते हुए उसका हल्का सा रस निकालकर उसको धागे की मदद से बांधें।
- अब धागे को लेकर बोतल का ढक्कन खोलकर उसमें लटकाएं।
- इसके बाद होल से धागे को निकालकर बाहर करें।
- इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद बोतल को अमरूद के पौधे के पास लटका दें।
- इस तरह से आप मक्खी कीड़े को दूर कर सकती हैं। अगर प्लांट में ज्यादा मक्खियां है, तो दो से तीन बोतल में तुलसी की पत्तियां बांधकर रखें।
इसे भी पढ़ें-पौधों की जड़ों और टहनियों पर चीटियों ने बना लिया घर? इस देसी नुस्खे से बोले बाय-बाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों