आपकी लकड़ी की अलमारी घर की सुंदरता बढ़ती है, लेकिन जब इस पर सफेद दाग पड़ जाते हैं, तो इसकी खूबसूरती कम हो जाती है। अलमारी पर दिखने वाले ये दाग अक्सर नमी के कारण होते हैं, जिससे न केवल अलमारी की चमक फीकी पड़ जाती है, बल्कि आपके घर की सुंदरता भी कम होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग या तो अलमारी बदल देते हैं या उस पर पॉलिश करवाते हैं, इसमें काफी खर्च हो जाता है। इसी खर्च से बचने के लिए हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं। इन ट्रिक्स की मदद से लकड़ी की अलमारी पर लगे सफेद दाग साफ हो सकते हैं और उस पर नई चमक भी आएगी।
टूथपेस्ट
लकड़ी की अलमारी पर लगे सफेद दाग टूथपेस्ट की मदद से साफ हो सकते हैं, साथ ही यह अलमारी पर चमक लाने का भी काम करेगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक मुलायम कपड़े में सफेद टूथपेस्ट (जेल वाला नहीं) लें।
- इसे सफेद दाग वाली जगह पर लगाएं।
- इसके बाद उंगली की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें।
- 1 मिनट के बाद एक साफ, नम कपड़े से पोंछ लें।
पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली (जैसे वैसलीन) की मदद से लकड़ी पर सफेद दाग साफ हो सकते हैं। यह तेल आधारित उत्पाद लकड़ी में फंसी नमी को बाहर निकालता है और अलमारी पर चमक भी लाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- दाग पर थोड़ी मात्रा में पेट्रोलियम जेली लगाएं।
- इसे रात भर या कम से कम कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।
- अगली सुबह एक साफ कपड़े से पोंछ लें।
सफेद सिरका और जैतून के तेल
सफेद सिरका और जैतून के तेल के मिश्रण की मदद से भी आप अलमारी पर लगे सफेद दाग साफ कर सकती हैं। यह नमी को साफ करने के साथ-साथ इसमें चमक लाने का काम करता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इन दोनों तेलों (सफेद सिरका और जैतून का तेल) को बराबर मात्रा में मिलाएं।
- इसके बाद एक मुलायम कपड़े को इस मिश्रण में डुबोकर दाग पर हल्के हाथों से रगड़ें।
इन ट्रिक्स को अपनाकर आप आसानी से लकड़ी वाली अलमारी पर लगे सफेद दाग हटा सकती हैं, साथ ही इस पर चमक भी आएगी।
इसे भी पढ़ें-नमी के कारण लकड़ी की अलमारी हो गई है खराब? इन तरीकों से करें इसे ठीक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों