herzindagi
easy tips to clean silver anklet payal ki ghungroo kaise saf kare

पायल तो चमक गई, अब घुंघरू को चमकाएगा ये सीक्रेट हैक! इन टिप्स की मदद से काली चांदी को बनाएं नए जैसा

घुंघरू वाली पायल को साफ करना इसलिए मुश्किल होता है, क्योंकि अगर आप तेज ब्रश से रगड़ेंगी, तो घुंघरू टूटने का डर बना रहता है। इसलिए, अक्सर पायल तो साफ हो जाती है, लेकिन घुंघरू काले ही रह जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-29, 14:02 IST

हर दिन पायल पहनने वाले लोगों के लिए इसे नए जैसा बनाए रखना एक मुश्किल टास्क होता है। धूल-मिट्टी की वजह से पायल काली होने लगती है। बच्चों की पायल के साथ भी ऐसा ही होता है, क्योंकि इसे हर महीने साफ करने का वक्त महिलाओं को नहीं मिल पाता। कई महिलाएं 6 महीने में या साल में 1 बार इसे साफ करने का प्लान करती हैं, ऐसे में यह इतनी ज्यादा काली हो जाती है कि इसे फिर से पहले जैसा बनाने में काफी समय लग जाता है। इससे भी ज्यादा परेशानी वाली बात तब होती है, जब पायल घुंघरू वाली होती है। घुंघरू वाली पायल में लोग पायल की चेन तो साफ कर लेते हैं, लेकिन घुंघरू वैसे का वैसे ही रह जाता है। घुंघरू का कालापन साफ नहीं होने की वजह से पायल पुरानी ही दिखती है। अगर आप भी घुंघरू के काले होने की वजह से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घुंघरू वाले पायल को साफ करने के आसान टिप्स बताएंगे।

घुंघरू वाली पायल को कैसे साफ करें?

  • गर्म पानी और बेकिंग सोडा- इसके लिए पहले आप एक बर्तन में 1 कोटरी पानी गर्म करें।
  • अब आप इस पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • अगर बेकिंग सोडा पाउडर नहीं है, तो आप डिश सोप या डिटर्जेंट भी मिला सकती हैं।
  • अब आप इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • पानी गर्म हो जाए, तो इसे उताकर पहले हल्का ठंडा करें।
  • अब आप गैस बंद करें और इसमें अपनी घुंघरू वाली पायल को डालकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • कुछ समय बाद पायल को घोल से निकालें और एक मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें।
  • साफ करते समय घुंघरू और पायल के किनारों के छोटे-छोटे हिस्सों पर खास ध्यान दें, अक्सर कोने में गंदगी जमा हो जाती है।
  • पानी गर्म होने की वजह से गंदगी ढीली हो जाती है, जिसकी वजह से घुंघरू के अंदर फंसे कालेपन को साफ करना आसान हो जाता है।
  • इसके बाद आप साफ पानी से धोकर इसे सुखा लें, इस तरह घुंघरू वाली पायल साफ करना आसान है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी चांदी की पायल हो जाएगी नई जैसी, बस फॉलो करें ये 3 टिप्स

anklet cleaning method

शैंपू और सिरके की मदद से साफ करें

  • इसके लिए आपको गर्म पानी में शैंपू डालकर घोल तैयार करना है।
  • आप आधा कटोरी पानी में 1 चम्मच शैंपू डालकर घोल बना सकती हैं।
  • इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच सिरका मिलाएं और पायल को डालकर छोड़ दें।
  • 15 मिनट बाद पायल को घोल से निकालें और इसे ब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़ें।
  • सिरके में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो निशान साफ करने में मदद करते हैं।
  • आपको पायल साफ करते हुए हल्के हाथों से घुंघरू साफ करने पर ध्यान देना चाहिए।
  • इसे चांदी की चमक बनाएं रखने का उपाय अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के चांदी की पायल हो गई है काली, तो इन टिप्स की मदद से घर पर ही चमकाएं

anklet cleaning tips

एल्युमिनियम फॉयल और बेकिंग सोडा

  • घुंघरू वाली पायल साफ करने का यह हैक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
  • इसमें सफाई करने का प्रोसेस इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया से काम करता है, जिससे चांदी का कालापन हट जाता है।
  • इसके लिए पहले आपको एक बर्तन लेना है और उसकी सतह पर एल्युमिनियम फॉयल पूरी तरह से ढक देना है।
  • अब पायल को फॉयल के ऊपर रखना है
  • इसमें आप 1 कप गर्म पानी डालें और 1-2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर चम्मच की मदद से मिलाएं।
  • पायल को लगभग 10 से 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
  • इसके बाद आप पायल को घोल से बाहर निकालें और टूथब्रश पर डिश सोप डालकर पायल रगड़ें।
  • आप देखेंगी कि पायल का कालापन कम हो रहा है।
  • अगर आप हफ्ते में 1 बार इस प्रक्रिया को फॉलो करती हैं, तो चांदी का कालापन साफ हो जाएगा और आपको पायल को ज्यादा रगड़ने की जरूरत भी नहीं होगी।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।