Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

Easter 2023: कब है ईस्टर संडे? जानें इस दिन का इतिहास

Easter 2023: ईस्टर का त्यौहार गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस त्यौहार से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले हैं। ऐसे में आज का यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना चाहिए। 
Updated:- 2023-04-06, 07:00 IST
image

Easter 2023:  ईसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।  लोगों का ऐसा मानना है कि प्रभु यीशु गुड फ्राइडे के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे। ऐसे में इस घटना को ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।

ईस्टर संडे क्या होता है

ईसाई धर्म से जुड़े लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को याद करते हैं। इस दिन इस समुदाय के लोग अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। ईसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को काफी मान्यता से मनाते हैं। इस खास दिन पर प्रार्थनाएं आयोजित भी की जाती हैं।

बाइबल का करते हैं पाठ

easter  date

साथ ही ईसाई धर्म से जुड़े लोग इस दिन बाइबल का पाठ भी पढ़ते हैं। इतना ही नहीं ईसाई धर्म से जुड़े लोग इस खास अवसर पर चर्च भी जाते हैं और मोबतिया जलाते हैं। साथ ही इस धर्म के लोग इस दिन प्रभु यीशु के जीवित होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हैं। (गुड फ्राइडे के बारे में कितना जानते हैं? क्विज खेलें और जानें

इसे जरूर पढ़ें: जानिए क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे और क्या है इसका महत्व

ईस्टर संडे कब है

इस साल ईस्टर संडे 9 अप्रैल को मनाया जाएंगा। ईस्टर पर अंडे का विशेष महत्व होता है। ऐसे में ईसाई धर्म से जुड़े लोग अलग-अलग तरह से अंडों को सजाते हैं। साथ ही वह एक- दूसरे को अंडे गिफ्ट भी करते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें:  जीसस क्राइस्ट से जुड़ी हुई ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

ईस्टर संडे का इतिहास

ईसाई धार्मिक ग्रन्थ के अनुसार, इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन यीशु मरे हुओं में से पुनर्जीवित हो गए थे। ऐसे में पुनर्जन्म के बाद ईसा मसीह करीब 40 दिन तक अपने शिष्यों के साथ रहे थे। इसके बाद वे हमेशा के लिए स्वर्ग चले गए। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।


 

Images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।