Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

About Jesus Christ in Hindi: जीसस क्राइस्ट से जुड़ी हुई ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

Facts About Jesus Christ in Hindi: इस लेख में हम आपको जीसस क्राइस्ट के जीवन से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातें आपको बताएंगे जो आपको जरूर पता होनी चाहिए। 
Updated:- 2022-12-20, 13:02 IST
facts about jesus christ in hindi

क्रिसमस का त्यौहार जल्द आने वाला है। क्रिसमस के त्यौहार पर उल्लास व उमंग के साथ लोग सेलिब्रेशन करते हैं। मुख्य रूप से यह त्यौहार ईसाइयों का त्योहार है लेकिन इसे सभी धर्मों के ज्यादातर लोग मनाते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई सारे अन्य देशों में भी क्रिसमस मनाया जाता है।

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के सेलिब्रेशन से पूरा विश्व जगमगा जाता है। इस दिन को जीसस क्राइस्ट के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। आज इस लेख में हम आपको जीसस क्राइस्ट से जुड़ी बातें बताएंगे।

भारत में इस जगह से है संबंध

jesus christ interesting facts

आपको बता दें कि भारत में जीसस क्राइस्ट ने तिब्बत और कश्मीर की मोनेस्ट्री में काफी समय तक अपना समय बिताया था और यहां पर कुछ सालों तक रुक कर भारतीय धर्म ग्रंथों एवं आध्यात्मिक विषयों का अध्ययन भी किया था। कश्मीर के अलावा जब जीसस क्राइस्ट भारत में थे तब उन्होंने उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर में भी जाकर यात्रा की थी और वहां पर ठहर कर वहां पर कई दिनों तक अपना अध्ययन किया था।

जीसस के जन्म की तारीख

आपको बता दें कि जीसस क्राइस्ट के जन्म की वास्तविक तारीख की जानकारी का जिक्र बाइबल में भी नहीं है। ऐसा माना जाता है कि जीसस का जन्म 2 BCE/BC और 7 BCE/BC के बीच लगभग 4 BCE/BC में हुआ था। इस कारण से जीसस क्राइस्ट के जन्म की वास्तविक तिथि और समय कहीं पर भी लिखी हुई नहीं है।( Christmas Day Wishes In Hindi: क्रिसमस डे के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश)

आपको बता दें कि हजारों साल पहले नाजरेथ में गेब्रियल नामक एक स्वर्गदूत ने मरियम को दर्शन दिया था जिसके बाद मरियम ने एक पुत्र को जन्म दिया था जिसके बाद बच्चे का नाम यीशु रखा गया था।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं कौन हैं सांता क्लॉस और क्या है उनकी कहानी?

जीसस क्राइस्ट की मृत्यु

जीसस क्राइस्ट की मृत्यु लगभग 80 साल में हुई थी। जिसके बाद साल 1578 में इस कफन को एक चर्च में संरक्षित और महफूज रखा गया है। आपको बता दें कि कफन के असली होने को लेकर ही हमेशा मतभेद रहे हैं। साल 1988 में जब कार्बन डेटिंग हुई तो उससे यह पता चला था कि यह कफन 1260 से 1390 ई.समय का है लेकिन साल 2010 में जब दोबारा स्टडी हुई थी तब किसी अन्य साल को बताया गया था

इसे भी पढ़ें- Christmas 2022: सांता क्लॉस से जुड़ी ये दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

तो यह थी कुछ रोचक जानकारी जीसस क्राइस्ट के जन्म से जुड़ी हुई। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।