herzindagi
what happen if i use kapur with detergent powder cockroach bhagane ka gharelu upay

क्या आप जानती हैं कपूर के ऊपर डिटर्जंट पाउडर डालने से क्या होगा? इस हैक को कर लिया फॉलो तो हर किसी को बताएंगी आप

महिलाएं हमेशा इस कोशिश में लगी रहती हैं कि घर का हर हिस्सा चमकता रहे। लेकिन सफाई की सबसे बड़ी चुनौती तब सामने आती है, जब कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े घर में घूमने लग जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-26, 18:38 IST

कॉकरोच छोटे से दिखते हैं लेकिन परेशानियां बड़ी खड़ी कर देते हैं। जब आपको हर समय यहां वहां कॉकरोच घूमते हुए नजर आएंगे, तो आपका भी मन दिन भर उनके पीछे स्प्रे लेकर दौड़ने का करेगा। हालांकि, स्प्रे से आप कब तक कॉकरोच भगाएंगी। यह अक्सर शांति में आधी रात में निकलते हैं और घर के कोने-कोने में फैल जाते हैं। आपकी इस परेशानी को खत्म करने के लिए हम आपके लिए एक देसी जुगाड़ लेकर आए हैं। इस टिप्स की मदद से आप आसानी से कॉकरोच हमेशा के लिए गायब कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अब आपको कॉकरोच के पीछे स्प्रे लेकर दौड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

कॉकरोच मारने की दवा कैसे बनाएं

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में कपूर की गोली लेना होगी।
  • इसमें आप ऊपर से कोई भी डिटर्जंट पाउडर डालें।
  • इसके बाद आप इसे पत्थर की मदद से पीस लें।
  • पत्थर से पीसना अच्छा होगा, क्योंकि किसी बर्तन से करने पर उसमें से कपूर की खुशबू आने लग जाएगी।
  • इसके बाद आप इसमें सरसों का तेल 1 ढक्कन मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिला लें।
  • अब आप इस पेस्ट को उन जगहों पर लगा लें, जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा नजर आते हैं।
  • आप इसे नाली की जाली पर भी रात में लगाकर छोड़ सकती हैं।
  • इस प्रोसेस से कॉकरोच भगाना आसान है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Prajakta Salve (@prajakta_salve_official)

प्याज से कॉकरोच भगाने का उपाय

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक प्याज लेकर उसके टुकड़े कर लेना है।
  • प्याज को अब मिक्सी में पीस लें और इसे छन्नी की मदद से छानकर पानी अलग कर लें।
  • अब इस प्याज के पानी में आपको 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच बेकिंग पाउडर।
  • सभी को मिलाकर इसमें पानी डालें और इसका एक स्प्रे तैयार करें।
  • इसके बाद आप इसे बोतल में भरकर घर के कोने-कोने में स्प्रे कर लें।
  • इस तरह कॉकरोच भगाना आसान है।

इसे भी पढ़ें- तवे पर नींबू और सोडा डालने से क्या होगा? सफाई के ये हैक्स कोई नहीं बताने वाला आपको

cockroches hacks

कपूर और काली मिर्च

  • 4–5 छोटे कपूर के टुकड़े और 1–2 चम्मच काली मिर्च पाउडर लें।
  • इन्हें अच्छे से पीसकर 1 कप पानी में मिला दें।
  • अब कपूर लेकर पीस लें और इसे भी स्प्रे में भर लें।
  • इसके बाद आप उन जगहों पर स्प्रे मारें, जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखते हैं।
  • इस तरह आप आसानी से कॉकरोच भगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- मिक्सी के जार को उल्टा करके उसमें कोल्ड ड्रिंक डालने से क्या होगा? यह हैक फॉलो कर लिया तो सबको बताएंगी आप

कॉकरोच कैसे भगाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।