नवरात्रि का समापन हमेशा दशहरा के जश्न के साथ मनाया जाता है। यह खास त्योहार बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में नौ दिनों तक माता दुर्गा ने महिषासुर के साथ युद्ध किया था और आखिरी दिन उसका वध कर संसार को बचाया था। वहीं, दूसरी ओर दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय प्राप्ति को दर्शाता है। इन दो बड़ी जीतों का जश्न लोग देशभर में दशहरे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। दशहरे के दिन कई हिस्सों में मेला लगता है। लोग घूमने भी जाते हैं। वहीं, कुछ लोग भीड़ से बचने के लिए घर पर ही परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी अरेंज करते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। अगर आप भी इस साल दशहरा के दिन घर पर पार्टी रख रहे हैं और मस्ती व त्योहार का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो इस दिन सबके साथ कुछ गेम्स खेल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही गेम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे पार्टी में शामिल करने से आपके त्योहार का मजा डबल हो सकता है।
म्यूजिकल चेयर्स
दशहरे के दिन परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर आप म्यूजिकल चेयर्स भी खेल सकते हैं। इसमें खिलाड़ियों की संख्या की कोई तय सीमा नहीं होती है। बस ध्यान रखना होता है कि जितने प्लेयर्स हैं, उनसे एक कम कुर्सी चाहिए होती है। इसका मतलब है कि अगर आप 10 लोग इस गेम में शामिल हैं, तो इसके लिए केवल 9 कुर्सियों की जरूरत होगी। इसके अलावा, एक व्यक्ति यानी 11वां प्लेयर ऐसा होगा, जो म्यूजिक रिमोट हैंडल करेगा। इस गेम में एक सीध में सारे चेयर्स को रखना होता है। चेयर्स की संख्या से एक अधिक दावेदारों को सारे चेयर्स को पास करते हुए गोल-गोल घूमना होता है। इस दौरान म्यूजिक ऑन रहेगा। जैसे ही म्यूजिक स्टॉप की जाएगी वैसे ही सभी को अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ जाना है। चूंकि एक चेयर कम थी। ऐसे में, वह खिलाड़ी जो बच जाएंगे वो गेम से आउट हो जाएंगे। इसी तरह एक-एक करके गेम से बाहर होते रहेंगे। आखिर में जो एक बचेगा वही इस गेम का विनर कहलाएगा।
इसे भी पढ़ें-दशहरे पर अपराजिता के फूलों से करें ये 5 उपाय, मातारानी के आशीर्वाद के साथ जीवन में सुख-समृद्धि का होगा वास
चम्मच और नींबू वाला रेस गेम
टीवी सीरियल या फिल्मों में आपने कई बार चम्मच और नींबू वाला रेस गेम देखा होगा। तो आज हम यहां उसी गेम की बात कर रहे हैं। इस गेम में दरअसल, एक व्यक्ति को संतुलन बनाए रखने में महारत हासिल करनी होती है। नींबू को चम्मच पर रखकर प्रतिभागी को उसे मुंह से पकड़ना होता है। इसके साथ, उसे फिनिशिंग लाइन की ओर चल कर जाना होता है। इसमें जो दावेदर सबसे पहले और बिना नींबू गिराए फिनिशिंग के साथ पहुंचता है, वही विनर होता है।
इसे भी पढ़ें-Dussehra 2024: रावण दहन के दिन दिल्ली की इन 5 जगहों पर जाना पसंद करते हैं लोग, आप भी नोट कर लें
ट्रुथ एंड डेयर गेम भी रहेगा मजेदार
दशहरे के दिन उत्सव का मजा डबल करने के लिए आप ट्रुथ एंड डेयर गेम भी खेल सकते हैं। इससे आपको परिवार और दोस्तों के बारे में अधिक जानने का मौका मिल सकता है। इस गेम में कुछ सीक्रेट सवाल भी किया जा सकता है। यही नहीं, सवाल के अलावा, इस गेम में मजेदार एक्ट या टास्क भी करने को कहा जाता है। यकीन मानिए दशहरे पर तहलका मचाने के लिए ये गेम सबसे बेस्ट साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-नवरात्रि के दौरान दिल्ली के CR Park में क्यों लग रही है लोगों की भीड़? खासियत जान शायद आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Shutter stock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों