
दशहरा का दिन हर किसी के लिए खास होता है, क्योंकि इस दिन को लोग एक पर्व की तरह सेलिब्रेट करते हैं। दिल्ली-एनसीआर के भव्य रावण दहन होता है। इसलिए केवल शहर ही नहीं बल्कि शहर से बाहर के लोग भी दशहरा सेलिब्रेट करने आते हैं। लेकिन अगर आप दिल्ली-एनसीआर में बेस्ट रावण दहन देखना चाहते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ गिने-चुने अच्छे रावण दहन प्लेसिस के बारे में बताएंगे, जिससे आपको लोकेशन चुनने में परेशानी नहीं होगी।

हर साल लाल किले विशाल रावण दहन किया जाता है। यहां लाल किला ग्राउंड में लव कुश लीला भी होती है। बच्चों के लिए यहां तरह-तरह के झूले और खाने-पीने की चीजें भी आपको मिलती हैं। यहां लव कुश लीला देखने के लिए लोगों के बीच उत्साह देखने वाला है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप इस बार दशहरे पर कहां जाएंगे, तो आप लाल किला बिना किसी चिंता के जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Durgiana Temple: पंजाब में प्रसिद्ध है दुर्गियाना मंदिर, अष्टमी और नवमी के दिन मांगी हर मुराद होती है पूरी

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए रामलीला मैदान सबसे बेस्ट माना जाता है। क्योंकि यहां जैसा रावण दहन आपको कहीं और नहीं देखने को मिलेगा। आप मेले का बड़े आराम से मजा उठा सकते हैं। अगर आप दशहरे के लिए बहुत सारी जगहों को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं, तो बच्चों के साथ यहां जाने का प्लान बनाएं।
इसे भी पढ़ें- यहां अष्टमी और नवमी के दिन मांगी हर मुराद होती है पूरी, आप भी पहुंचें

यह रोहिणी सेक्टर 11 में स्थित है। यहां का मेला देखना भी लोगों को पसंद होता है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि आप यहां अपने परिवार के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। यहां भी हर साल दशहरे के दौरान मेला लगता है और तरह-तरह के झूले लगाए जाते हैं।
नोएडा स्टेडियम में हर साल विशाल रावण का पुतला सजाया जाता है। पिछली बार रावण का पुतला 70 फीट का था। यहां का दशहरा इतना विशान होता है कि लोगों की भीड़ देखने वाली होती है। अगर आपको शोर-शराबा और भीड़-भाड़ में घूमना पसंद है, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

गुरुग्राम में स्थित इस जगह पर होने वाले रावण दहन को भी गुरुग्राम का सबसे बड़ा दहन माना जाता है। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के दहन करने के लिए बड़े-बड़े पुतले लगाए जाते हैं। न्यू कॉलोनी रामलीला मैदान में लोगों की शाम से ही भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। लोगों को रावण दहन देखने में परेशानी न हो, इसलिए लोग पहले ही अपनी जगह पकड़ खड़े हो जाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- youtube
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।