Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

Dussehra 2022: सिर्फ मंदोदरी ही नहीं रावण की थीं कई पत्नियां, जानिए उनके परिवार के बारे में ये बातें

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लंकापति रावण के परिवार के बारे में अनोखी बातें तो अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2022-09-28, 11:17 IST
image

भगवान राम ने रावण को भीषण युद्ध में हराकर विजय हासिल की थी। वैसे तो रावण को एक बुराई का प्रतीक माना जाता है लेकिन आपको बता दें कि रावण बहुत ज्ञानी और अति बुद्धिमान भी था।

अगर बात करें रावण के परिवार की तो आपको यह जानकारी होगी कि रावण की पत्नी का नाम मंदोदरी था और रावण के दो पुत्र थे लेकिन आपको बता दें कि रावण का परिवार बहुत बड़ा था। उसके परिवार में कई लोग थे।

इन सभी के बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे। 

जानिए कौन-कौन था रावण के परिवार में

 RAVAN FAMILY TREE

सबसे पहले आपको बता दें कि रावण की माता का नाम राक्षसी कैकसी था और पिता का नाम ऋषि विश्रवा था। रामायण के अनुसार ऋषि विश्रवा एक प्रसिद्ध और एक अति शक्तिशाली ऋषि थे।

आपको बता दें कि वह ऋषि अगस्त्य के भाई और ब्रह्मा के पोते थे। राक्षसी कैकसी के अलावा ऋषि विश्रवा की एक और पत्नी थी जिसका नाम देव वर्णिनी था।(Ram Navmi Special: श्री राम के जीवन में इन 5 महिलाओं का था सबसे महत्‍वपूर्ण स्‍थान)

राक्षसी कैकसी के रावण को मिलाकर तीन पुत्र थे और एक पुत्री भी थी। आपको बता दें कि राक्षसी कैकसी के दो अन्य पुत्रों का नाम कुंभकर्ण और विभीषण था। इसके अलावा पुत्री का नाम शूर्पणखा था।

अगर बात करें रावण के दादा और दादी के बारे में तो आपको बता दें कि रावण के दादा का नाम महर्षि पुलस्त्य थे जो ब्रह्मा के पुत्र थे। इनका जन्म दस प्रजातियों में से एक था। वहीं रावण की दादी का नाम हविर्भुवा था।

रावण की माता राक्षसी कैकसी के कई भाई थे यानी रावण के कई मामा थे जिनका नाम अकंपन, विकट, कालिका मुख, प्रहस्त, धूम्राक्ष, दण्ड, सुपार्श्व, सहादि, प्रधस और भास्कण था। रावण की मां की तीन बहने भी थी। जिनका नाम 

पुण्डपोत्कटा, कुभीनशी और रांका था। यह सभी रावण की मौसियां थी। 

इसे जरूर पढ़ें- दशहरे का लेना है असली मज़ा तो भारत की इन 7 जगहों पर मनाएं लॉन्ग वीकएंड की छुट्टी

कौन थे रावण के भाई और बहन?

आपको बता दें कि रावण के कई सारे भाई थे जिनका नाम विभीषण, खारा, अहिरावण, दूषण, कुम्भकर्ण था। इसके अलावा भगवान कुबेर भी रावण के भाई थे लेकिन वह सगे भाई नहीं थे।

इसके अलावा रावण की दो बहनें भी थी। एक का नाम शूर्पणखा था जिसका विवाह कालका के पुत्र दानवराज विद्युविह्वा के साथ हुआ था।

वहीं रावण की दूसरी बहन का नाम कुम्भिनी था जिसका विवाह मधु राक्षस के साथ हुआ था। कुम्भिनी और मधु राक्षस का पुत्र भी था जिसका नाम राक्षस लवणासुर था। 

 इसे जरूर पढ़ें- Dussehra Wishes And Quotes 2022: दशहरा के शुभ मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

ये थीं रावण की तीन पत्नियां और सात पुत्र

रावण की कई पत्नियां थी परंतु ज्यादातर लोक कथाओं में रावण की सिर्फ दो पत्नियों के बारे में वर्णन मिलता है। इन दो पत्नियों का नाम मंदोदरी और धन्यमालिनी था। इसके साथ-साथ रावण की तीसरी पत्नी भी थी जिसका नाम किसी पुराणों में नहीं बताया गया है।

अगर बात करें रावण के पुत्रों के बारे में तो उसके इन तीन पत्नियों से सात पुत्रों का जन्म हुआ था। जिनका नाम अतिकाय, अक्षय , नरान्तक, देवान्तक,इंद्रजीत, प्रहस्त और त्रिशिरा था। 

 

यह थी रावण के परिवार के बारे में जानकारी। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit-pixabay/jagran

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।