Dussehra Quotes In Hindi 2022: दशहरा के शुभ मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

Dussehra Wishes And Quotes 2022: दशहरा का त्योहार भारत में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक है और 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
दशहरा के ख़ुशी के मौके पर लोग एक दूसरे को एक-दो सप्ताह पहले से ही बधाई संदेश भेजना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को सोशल मीडिया के माध्यम से खूबसूरत दशहरा संदेश भेजना चाहते हैं तो इन्हें भेज सकते हैं।
दशहरा की शुभकामना संदेश (Dussehra Wishes in Hindi)
1-बुराई का होता है विनाश
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!
2-सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे
भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे
दशहरा की बधाई!
3-विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
4-आपके जीवन में हो खुशियों का बसेरा
तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा!
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!
इसे भी पढ़ें: Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
5-हो आपकी लाइफ खुशियों का मेला,
कभी न आए कोई झमेला।
सदा सुखी रहे आपका बसेरा,
दशहरा की बधाई!!
6-जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!
दशहरा की बधाई संदेश - Dussehra Quotes in Hindi
7-चांद की चांदनी शरद की बहार
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको
8-शान्ति अमन के इस देश में
बुराई को मिटाना होगा
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर भाईचारा बनाना होगा!
9-आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए
दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको
हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए
हैप्पी विजयादशमी!
10-भगवान राम आपको दशहरे के इस शुभ दिन
सफलता का आशीर्वाद दें।
और करें आपके सपनों को पूरा।
आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2022 Date: बहुत ही शुभ योग में होगा माता का आगमन, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
11-भगवान राम की तरह
आप सफलता की राह पर चलते रहें,
आप जीवन के हर चरण में जीत हासिल करे।
हैप्पी विजयादशमी।
12-रावण के पुतले के साथ,
अपनी सारी चिंताओं को भी जला दो।
खुश रहें और दूसरों को खुश करें।
हैप्पी दशहरा!
13-कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया
हरदम धन धान्य रहे आपका अंगना
विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना
आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
14-होती जीत सत्य की और असत्य की हार,
यही संदेश देता है दशहरा का त्यौहार!
शुभ दशहरा!
15-रावण जलाओ, बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ, खुशियां मनाओ
शुभ दशहरा!
16-खुशियों का त्यौहार
प्यार की बौछार,
मिठाईयों की बहार
इस दशहरे के शुभ दिन
आपको मिले खुशियां हजार!
शुभ दशहरा!
17-विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।