Gardening With Aluminium Foil: आज के समय लोग अपने घर की छत से लेकर बालकनी को सजाने के लिए प्लास्टिक फ्लावर डेकोरेशन आइटम के बजाय रियल प्लांट लगाना पसंद करते हैं। गार्डन में मौजूद पौधों को हेल्दी और हरा-भरा रहने से घर की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। अब ऐसे में लोग पौधों का खास ख्याल रखने के लिए माली व माली के बताए गए तरीकों अपनाते हैं। हालांकि बदलते समय मौसम अधिक धूप और ठंड की वजह से देखभाल करने के बाद भी प्लांट मुरझा जाते हैं। इसके बाद हम इन्हें दोबारा से स्वस्थ करने के लिए बाजार में मिलने वाली खाद खरीद कर लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप मिट्टी में एल्युमिनियम फॉयल को दबा देते हैं, तो कई समस्याओं से निजात मिल सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
अगर आपके बगीचे में बार-बार कीड़े लग रहे हैं, तो एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें एल्युमिनियम फॉयल की चमकदार सतह कीटों को दूर रखने में मदद करता है। खासकर अगर आप फल और सब्जियां उगा रहे हैं, तो ये कीटों से बचाव में यह हैक हेल्पफुल साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- पौधा लगाते वक्त कम पड़ गई है मिट्टी, इस देसी जुगाड़ से भर जाएगा बड़े-से बड़ा गमला
बगीचे में लगे पौधों की मल्चिंग के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का यूज कर सकती हैं। इसके लिए छोटे-छोटे टुकड़े में करके फॉयल को मिट्टी में दबाने से मल्चिंग जैसा प्रभाव हो सकता है। यह मिट्टी में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है और गर्मी के मौसम में मिट्टी को सूखने से बचा सकता है। इसके अलावा यह मिट्टी को ठंडा रख सकता है, जिससे पौधों की जड़ों को आराम मिलता है।
इसके साथ ही फॉयल की चमकदार सतह सूरज की रोशनी को परावर्तित करने में मदद कर सकती है, जिससे पौधों को अतिरिक्त प्रकाश मिल सकता है। खासकर उन पौधों के लिए जो कम रोशनी में अच्छे से बढ़ते हैं।
यह विडियो भी देखें
जैसा कि हम सभी को पता है कि किसी भी चीज का अधिक इस्तेमाल पौधों को खराब कर सकता है। ठीक उसी प्रकार अगर आप एल्युमिनियम फॉयल का अपने गार्डन में यूज कर रही हैं, तो इसका अधिक प्रयोग न करें। अगर आप अधिक मात्रा में इसे मिट्टी में डालते हैं, तो यह मिट्टी में हवा के प्रवाह को कम कर सकता है और पौधों की वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पौधों की ग्रोथ के लिए जड़ों को सही तरीके से ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
एल्युमिनियम फॉयल का लगातार संपर्क मिट्टी के साथ उसकी संरचना को प्रभावित कर सकता है। अगर फॉयल मिट्टी में लंबे समय तक दबा रहे, तो इसमें रसायन पदार्थ जमा हो सकते हैं, जो पौधों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गार्डन एरिया में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए अपनाएं ये हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।