हिंदू धर्म में दिवाली पूजा का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार धनतेरस के दिन से आरंभ होता है और इस त्योहार का समापन भाई दूज के दिन होता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन करने से जातकों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
दिवाली का पर्व मुख्य रूप से संध्या के समय मनाया जाता है। अगर आप इस दिन पूजा कर रहे हैं, तो मुहूर्त के विशेष ध्यान रखें। अब ऐसे में दिवाली के दिन किस विधि से लक्ष्मी पूजन करें और सामग्री क्या है। साथ ही पूजा के दौरान किन नियमों का पालन करना है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
दिवाली के दिन गणेश जी का पूजन किस विधि से करें?
- ब्रह्म मुहूर्त में सना कर लें और पूजा की सामग्री ले आएं।
- इसके बाद शाम के समय नए वस्त्र पहनें और गणेश जी का ध्यान करें।
- एक साफ-सुथरा स्थान पूजा के लिए चुनें और वहां चौकी बिछाएं।
- चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- गणेश जी की प्रतिमा को मां लक्ष्मी के उल्टे हाथ पर स्थापित करें।
- गणेश जी को वस्त्र के रूप में कलावा चढ़ाएं।
- इसके बाद उन्हें रोली का टीका लगाएं और फूल अर्पित करें।
- इसके बाद गेंदे या कमल के फूल की माला चढ़ाएं।
- गणेश जी के सामने धूप जलाएं और घी का दीपक प्रज्वलित करें।
- इसके बाद गणेश जी को भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जाप करें।
- आखिर में गणेश जी की आरती उतारें और प्रसाद बाटें।
इसे जरूर पढ़ें -Diwali 2024 DIY Gift Ideas: दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली पर देने के लिए कम खर्च में बेस्ट हैं ये गिफ्ट आइटम
दिवाली के दिन लक्ष्मी जी का पूजन किस विधि से करें?
- दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त जान लें।
- पूजा के लिए एक साफ और शांत स्थान चुनें।
- पूजा के लिए एक साफ आसन बिछाएं।
- पूजा से पहले स्नान कर लें और साफ कपड़े पहन लें।
- सभी पूजा सामग्री को आसन के सामने रखें।
- लक्ष्मी जी की मूर्ति या चित्र को आसन पर स्थापित करें।
- पूजा के बाद धूप और दीप जलाएं।
- लक्ष्मी जीको पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पित करें।
- लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें।
- लक्ष्मी पूजा करने के बाद आरती करें।
- पूजा करने के दौरान माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं।
- दिवाली के दिन घर में दीपक जलाएं और फिर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं।
- इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024 Bhog: दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाएं?
दिवाली के दिन पूजा के दौरान किन नियमों का पालन करें?
- पूजा से पहले अपने शरीर और घर की स्वच्छता का ध्यान रखें। स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
- पूजा के दौरान माता लक्ष्मी की प्रतिमा को पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
- लक्ष्मी पूजन के दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने के दौरान शुद्धता और पवित्रता का ध्यान विशेष रूप से रखें।
- दिवाली के दिन रंगोली जरूर बनाएं और माता लक्ष्मी के पैर घर में आते हुए बनाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
- दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को सोना, चांदी अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूर चढ़ाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों