diwali 2024 what bhog should be offered to maa lakshmi

Diwali 2024 Bhog: दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाएं?

हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है। जिनमें देवी-देवताओं की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। आइए इस लेख में जानते हैं कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 11:17 IST

सनातन धर्म में त्योहारों के दौरान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधा-विधान है। वहीं कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है  और कर्ज संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती है। आपको बता दें, लक्ष्मी पूजन के दौरान कुछ नियमों का पालन करने बेहद जरूरी होता है। अब ऐसे में दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के दौरान उन्हें क्या भोग लगाएं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं बताशे का भोग

bhog batashe

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग जरूर लगाएं। ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से व्यक्ति को शुक्र दोष से छुटकारा मिल जाता है और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, बताशे समृद्धि का भी कारक माना जाता है। इसलिए माता लक्ष्मी की पूजा में बताशे का भोग लगाने का विशेष महत्व है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024 Calendar : कब है धनतेरस, छोटी और बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज? जानें 5 दिन के त्‍योहार की महत्वपूर्ण तिथियां और शुभ मुहूर्त

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं खील का भोग

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को खील का भोग लगाने से शांति और समृद्धि का आगमन होता है। वहीं दिवाली के दिन इसका भोग लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी को खील चढ़ाने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही खील को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का साधन माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली आने से पहले घर से निकालें ये चीजें, दुख और दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को केसर खीर का भोग

kheer bhog

खीर को शांति, समृद्धि और सुख का प्रतीक माना जाता है और माता लक्ष्मी को खीर बेहद प्रिय है। इतना ही नहीं, खीर को शुभता का प्रतीक माना जाता है। सभी शुभ अवसरों पर खीर बनाने की मान्यता है। मां को खीर का भोग लगाने से भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना संपन्नता का भी कारक माना जाता है। इसलिए अगर आपकी कोई मनोकामना है, तो माता लक्ष्मी को इस दिन खीर का भोग लगाएं और अपनी मनोकामना को बोलें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;