मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए दिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

दिवाली के दिन कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।   
Updated:- 2022-10-24, 10:20 IST
image

यूं तो भारत में मनाए जाने वाला हर एक त्यौहार बहुत खास है लेकिन दिवाली की बात कुछ अलग है। इस पर्व के लिए हर कोई बहुत उत्साहित रहता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भी दिवाली का दिन बहुत शुभ होता है।

यही कारण है कि इस दिन विधि विधान से पूजा-पाठ करना बहुत अच्छा माना जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि आप दिवाली के दिन भूलकर भी कोई गलती ना करें। 

diwali

जी हां, दिवाली के कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में बताने वाले हैं। 

साफ-सफाई 

दिवाली के दिन साफ सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखें क्योंकि मां लक्ष्मी सफाई से ही प्रसन्न होती हैं और जिस घर में सफाई होती है वहीं प्रवेश करती हैं। ऐसे में साज-सज्जा के साथ जरूरी है कि आप पूरे घर को बहुत अच्छे से सुबह ही साफ कर दें। 

इसे भी पढ़ेंः Home लाइफ और वीमेन सोसाइटी और वीमेन Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

खराब सामान 

खराब और टूटा-फूटा सामान घर में रखना अशुभ माना जाता है। खराब घड़ी, खाली बोतलें और फटी हुई चादर आदि सामान को दिवाली के दिन घर में संभाल कर ना रखें। इसके साथ-साथ जितनी भी कूड़ा साफ-सफाई के बाद निकले उसे भी तुरंत फेंक दें। 

खानपान 

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए जरूरी है कि आप खानपान का भी विशेष तौर पर ध्यान रखें। दिवाली के दिन भूलकर भी मीठ-मास और शराब जैसी चीजों का सेवन ना करें।  

वस्त्र 

दिवाली के दिन या पूजा के दौरान किसी भी कीमत पर फटे हुए वस्त्र ना पहनें। कहा जाता है कि फटे हुए कपड़े दरिद्रता की निशानी होते हैं। ऐसे में इन्हें पहनना अशुभ माना जाता है। फटे हुए वस्त्र के साथ-साथ काला रंग भी इस पर्व पर ना पहनें। 

घर में अंधेरा 

आपने अक्सर लोगों को कहता सुना होगा कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी घर में आकर आर्शिवाद देती हैं इसलिए इस दिन घर के किसी भी हिस्से में अंधेरा ना करें। साथ ही रात के समय भी लाइट जलाकर सोएं। 

इसे भी पढ़ेंः Diwali Puja Muhurat 2022 : इस साल बहुत शुभ योग में पड़ेगी दीपावली, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

तो ये थे कुछ बिंदु जिनका दिवाली के दिन विशेषतौर पर ध्यान रखें। साथ ही अगर आप दिवाली के दिन से जुड़ा कोई और उपाय जानना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।