नवरात्रि का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना को समर्पित होता है। हालांकि उनकी पूजा हर किसी को करनी चाहिए, लेकिन विशेष रूप से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष 23 सितंबर को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। मां का यह स्वरूप साधना, तपस्या और संयम का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए इस दिन की उपासना बेहद फलदायी साबित होती है। इस विषय पर ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी जी बताते हैं कि मिथुन राशि का सीधा संबंध मां ब्रह्मचारिणी से है, इसलिए इस राशि के जातकों को उनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मां का यह स्वरूप वैराग्य और तप का प्रतीक है, और इनकी उपासना से व्यक्ति के भीतर संयम और आत्मबल की भावना मजबूत होती है।
मां ब्रह्माचारिणी को सफेद चीजों से अति प्रिय है। इस दिन मिथुन राशि के जातकों को किसी कन्या को सफेद वस्त्र दान करने चाहिए। यदि आप ऐसा न कर पाएं तो पंडित जी कहते हैं, कि मिश्री में गंगाजल को मिला कर किसी कन्या को अर्पित करें। आप दान में दूध भी दे सकती हैं। ऐसा करने से आप में धैर्य आता है और सुख-समृर्द्ध में वृद्धी होती है। इसके अलावा मिथुन राशि के जातकों को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा जरूर करनी चाहिए और उनका मंत्र "ऊॅं देवी ब्रह्मचारिण्यै नम: " का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Maa Brahmacharini Upay: नवरात्रि के दूसरे दिन करें ये महाउपाय, मंगल दोष से लेकर नौकरी-व्यापार तक हर समस्या होगी दूर
इसे जरूर पढ़ें- नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, इन मंदिरों में परिवार के साथ जाएं दर्शन करने
इस प्रकार छोटा सा उपाय मिथुन राशि के जातकों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की कृपा प्राप्त करने का सरल मार्ग है। ऊपर दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यदि यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।